फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mytholigical scene develped on station

धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्टेशनों को विकसित करने की तैयारी

Sun, 07 Feb 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
mytholigical scene develped on station
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे अपने स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ उन्हें इलाके के धार्मिक आचार-विचार और मान्यताओं के अनुरूप विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इज्जतनगर रेल मंडल के तहत पूर्णागिरी और टनकपुर समेत कई स्टेशनों को पहले ही इस तरह विकसित किया जा चुका है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने वर्ष 2021-22 में स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का विकास करने को 422.9 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस धनराशि से चिह्नित स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के साथ उन्हें स्थानीय वास्तुशिल्प और धार्मिक आचार-विचार के अनुरूप विकसित भी किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्णागिरी और टनकपुर समेत मंडल के दो स्टेशनों को धार्मिक दृष्टिकोण से विकसित किया जा चुका है। इज्जतनगर स्टेशन पर पहले से ही एस्केलेटर लगा हुआ है। यहां लिफ्ट लगाने की कोई योजना नहीं है। कई दूसरे स्टेशनों को जरूर विकसित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed