{"_id":"5fa68fbc8ebc3ec5ed5abecc","slug":"my-husband-innoscent-bareilly-news-bly426092463","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील की पहली पत्नी ने कहा मेरा पत बेगुनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील की पहली पत्नी ने कहा मेरा पत बेगुनाह
विज्ञापन
कंचन हत्याकांड:
एसएसपी के सामने पेश हुआ, बोली- चार शादी करने की बात गलत
दो साल पहले घर से निकाल दिया था सुनील ने, फिर भी हिमायत में एसएसपी से की बहस
बरेली। कंचन की हत्या के बाद पूरे परिवार के साथ फरार हुए उसके आरोपी पति सुनील शास्त्री के बचाव में उसकी पहली पत्नी सीमा उतर आई है। शुक्रवार को एसएसपी के सामने पेश हुई सीमा ने सुनील की चार शादियों की बात को गलत बताते हुए उसे बेगुनाह बताया। कहा, पुलिस उसे गलत तरीके से फंसा रही है।
पीलीभीत के सुनगढ़ी इलाके में रहने वाले ज्योतिषी सुनील शास्त्री की पत्नी कंचन की लाश 30 अक्तूबर को बिशारतगंज इलाके में पड़ी मिली थी जिसकी गर्दन कटी होने के साथ शरीर पर भी चाकू के कई वार किए जाने के निशान थे। कंचन के परिवार वालों ने उसके पति सुनील शास्त्री पर हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है। कंचन के भाई ने सुनील पर चरित्रहीन होने के साथ चार शादी करने का आरोप लगाया था।
शुक्रवार को एसएसपी के सामने पेश हुई उसकी पहली पत्नी सीमा ने बताया कि वह दो साल से मायके भोजीपुरा में रह रही है। पति से कुछ अनबन थी पर वह ऐसा नहीं है जैसा बताया जा रहा है। न उसने चार शादी की हैं न किसी की हत्या की है। उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। एसएसपी ने उससे पूछा कि सुनील बेगुनाह है तो वह फरार क्यों है, क्या वह उसे सामने ला सकती है। इस पर सीमा ने ने कहा कि उसे सुनील के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
आरोपी सुनील समेत परिवार के 10
लोग गायब, ढूंढ नहीं पा रही पुलिस
हत्यारोपी सुनील शास्त्री के साथ उसके माता-पिता, विधवा बहन, उसकी तीन बेटियां और खुद के तीन बच्चे हैं। दस लोगों का परिवार पीलीभीत शहर या आसपास ही बताया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस इन्हें खोज नहीं पा रही है। सप्ताह भर से ज्यादा समय गुजरने से कंचन के भाई भरत और परिवार के लोग निराश हैं। भरत का कहना है कि सुनील के तमाम रिश्तेदार पीलीभीत में हैं। पुलिस उन्हीं से सख्ती से पूछताछ करती तो आरोपी हाजिर हो जाते। सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि उन्होंने कई लोग लगा रखे हैं। एक दो दिन में ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बिशारतगंज पुलिस पीलीभीत में सुनील और दूसरे आरोपियों को तलाश रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी