फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muzaffarnagar overtaken Moradabad forward

मुजफ्फरनगर को पछाड़कर मुरादाबाद आगे

Thu, 09 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
साई और स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर 19 जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद के बीच हुए मैच में मुरादाबाद ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन

गंगाशील क्रिकेट मैदान में हुए मैच में मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। मुजफ्फरनगर की टीम ने 25.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। अकरम ने 55 रन का योगदान दिया। मुरादाबाद की तरफ से रोहित, रिक्की व यश ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने 27.4 ओवर में जीत दर्ज की। अमन ने 16 गेंदाें में 24 रन बनाए और एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रिक्की व अमान को घोषित किया गया। गुरुवार को बरेली और मुजफ्फरनगर के बीच दूसरा मैच होगा। इस दौरान गंगाशील के डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, एचएस बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा व जिला संयोजक सचित सक्सेना मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मुरादाबाद टीम में छह बच्चे यूपी बोर्ड के स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में बरेली से एक भी यूपी बोर्ड के स्कूल ने शिरकत नहीं की है। सभी कान्वेंट स्कूल के बच्चाें से टीम बनी है। जबकि मुरादाबाद के छह यूपी बोर्ड स्कूल के बच्चे टीम में शामिल हैं और चार कान्वेंट के। मुजफ्फरनगर में चार यूपी बोर्ड से हैं जबकि छह कान्वेंट स्कूल से। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed