फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mutavalli beaten the Imam with his son for the money from the mosque

मस्जिद के चंदे की रकम को लेकर मुतवल्ली ने बेटे के साथ इमाम को पीटा

Sat, 30 May 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mutavalli beaten the Imam with his son for the money from the mosque
demo pic - फोटो : demo pic

पुलिस ने मुतवल्ली के बेटे को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा

विज्ञापन
बरेली। किला के मोहल्ला जखीरा स्थित फाटक वाली मस्जिद में चंदे की रकम को लेकर मुतवल्ली ने अपने बेटे के साथ इमाम की पिटाई कर दी। इमाम ने मुतवल्ली और उसके बेटे के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुतवल्ली के बेटे का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। उसने इमाम पर पैसे लेकर लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ाने का आरोप लगाया।

कई साल से फाटक वाली मस्जिद में इमामत कर रहे नजारत की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुतवल्ली सरबत और उसके बेटे मकसूद उर्फ मसूद ने उन्हें गुरुवार को जमकर पीटा। इन लोगों ने आरोप लगाया कि इमाम ने मस्जिद में आया चंदा हड़प लिया है। ये लोग अब इमाम का खर्चा भी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने मुतवल्ली के बेटे मकसूद को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को उसे शांतिभंग में जेल भेज दिया। इधर, मकसूद ने इमाम पर पैसे लेकर लोगों को सुबह के वक्त चुपचाप मस्जिद में नमाज पढ़ाने का आरोप लगाया है। कहा- इमाम सरकार के नियमों की अवहेलना और लॉकडाउन तोड़ने का काम कर रहे हैं। मना करने पर झगड़ा करने लगे और झूठा आरोप लगा दिया। हालांकि मकसूद पुलिस को मस्जिद में पैसे लेकर नमाज पढ़ाने का कोई सबूत नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed