फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim women celebrated Diwali in Bareilly on occasion of ram mandir ayodhya

Ram Mandir: बरेली में मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली, फरहत नकवी बोलीं- भगवान श्रीराम सबके हैं

Mon, 22 Jan 2024 08:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 08:02 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: बरेली में दिनभर हर गली-चौराहे, बाजार में राम नाम गूंजता रहा। दिनभर आयोजन हुए। शाम होते ही आस्था के दीपों से घर-द्वार जगमग हो उठे। मुस्लिम महिलाओं ने भी सौहार्द के दीप जलाए। 

विज्ञापन
Muslim women celebrated Diwali in Bareilly on occasion of ram mandir ayodhya
मुस्लिम महिलाओं ने जलाए दीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में सोमवार को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रभु श्रीराम के स्वागत में उत्सव का माहौल है। बरेली में रामोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। राम नाम की गूंज के साथ गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों, सरकारी और गैरसरकारी परिसरों में दिनभर आयोजनों का सिलसिला चला। सरकारी दफ्तरों और घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों को सजाया गया। मंदिरों में पूजा-पाठ और भंडारे भी हुए। शाम होते ही लोगों ने घरों में दीये जलाकर फिर से दिवाली मनाई। जमकर आतिशबाजी की गई। 

विज्ञापन


मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने भी दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। उन्होंने दीये जलाकर श्रीराम लिखा। इस अवसर पर फरहत नकवी ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उनके स्वागत में हम सबने भी दीपोत्सव मनाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राममय रहा माहौल 
शहर में दिनभर हर गली-चौराहे, बाजार में रामधुन गूंजती रही। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के मंदिरों में भी उत्सव का वातावरण रहा। सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन का दौर जारी रहा। पूजा के बाद शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम से ही मंदिरों में महाआरती के बाद दीपोत्सव शुरू हुआ। लोगों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई। 

सरकारी दफ्तर हुए रोशन 
रामलाल के स्वागत में सरकारी दफ्तरों को विद्युत झालर लगाकर जगमग किया गया। कलक्ट्रेट व विकास भवन में सजावट की गई। नगर निगम भी रोशनी से नहा गया। लोक निर्माण विभाग में जगमग दिखी। परिवहन, उद्योग, सिंचाईं विभाग के परिसर सजाया और संवारा गया। 

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता दफ्तर के परिसर में स्थित शिव मंदिर में अभियंताओं और उनके परिजन ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी मनाई। भंडारा हुआ। विद्युत सब स्टेशनों गुब्बारे लगाकर सजाया गया। ग्राम पंचायत भवनों में सजावट हुई और सुंदर कांड का पाठ कराया गया। जिले के 1100 पंचायत भवनों में सजावट हुई। सुंदर कांड का पाठ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed