फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim man plays the role of Sri Ram in Ramleela Bareilly

Ramleela: दानिश बनते हैं श्रीराम... दशरथ रईस खान, यहां रामलीला में मुस्लिम कलाकार निभाते हैं अहम किरदार

Mon, 16 Oct 2023 09:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

बरेली के विंडरमेयर थिएटर की रामलीला सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। इस रामलीला में मुस्लिम समाज के लोग अहम किरदार निभाते हैं। दानिश श्रीराम की भूमिका निभाते हैं। कैफी खान शत्रुघ्न और रईस खान दशरथ बनते हैं। इस बार विंडरमेयर थिएटर की रामलीला 21 अक्तूबर से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
Muslim man plays the role of Sri Ram in Ramleela Bareilly
विंडरमेयर थिएटर की रामलीला के कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शोर-शराबे से दूर बंद कमरे में आधुनिक इफेक्ट्स से लैस विंडरमेयर थिएटर की रामलीला सभी को आकर्षित करती है। यह रामलीला सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश करती है। मुनव्वर के बनाए परिधान पहनकर दानिश श्रीराम बनते हैं। कैफी खान शत्रुघ्न, रईस खान दशरथ, मोहसिन मेघनाद, अमान राजा और सादिक अंगद की भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


दानिश ने बताया कि रामलीला मंचन शुरू होने से 15 दिनों पहले सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। श्रीराम की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए उनके बारे में पढ़ना जरूरी होता है। श्रीराम की तरह सरलता, मर्यादा, भाव आदि के लिए वह काफी रिहर्सल करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: 300 हेक्टेयर में बसेगी ग्रेटर बरेली टू टाउनशिप, जल्द शुरू होगा जमीन का अधिग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा की पैठ निवासी 54 वर्षीय टेलर मुनव्वर ने बताया कि वह विंडरमेयर में होने वाली रामलीला के किरदारों की ड्रेस वर्ष 2018 से सिल रहे हैं। श्रीराम व अन्य किरदारों की ड्रेस की डिजाइन दानिश करवाते हैं। उनकी तैयार की गई ड्रेस पर ऑर्नामेंटस भी दानिश के घर में ही लगाए जाते हैं।

आधुनिक इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल
डायरेक्टर अंबुज कुकरेती ने बताया कि विंडरमेयर थिएटर में रंग विनायक रंगमंडल के प्रमुख डॉ. ब्रजेश्वर सिंह की ओर से वर्ष 2018 में रामलीला का मंचन शुरू हुआ था। इस बार 45 कलाकार मंचन कर रहे हैं। इस रामलीला में राधेश्याम रामायण की गायकी, तुलसीदास की रामचरित मानस से चौपाइयां, आर्य संगीत रामायण से संवाद, छविराम डौंढियाल का गायन व मनका रामायण का प्रभाव दिखाई देता हैं। 

बंद कमरे में होने वाली इस रामलीला के मंचन में आधुनिक लाइट व साउंड इफेक्ट्स का बखूबी प्रयोग किया जाता है। इन इफेक्ट्स से लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लंका दहन, श्रीराम-रावण युद्ध आदि का सजीव मंचन किया जाता है। 

इस बार 21 अक्तूबर से रामलीला शुरू हो रही हैं। इसका समापन 24 अक्तूबर को होगा। इसमें सीता का किरदार कीर्ति, लक्ष्मण का रोल ऋषभ, भरत का किरदार सूर्या, विश्वामित्र का रोल सुदेश सैनिक, सुग्रीव का रोल ऋतिक, परशुराम का किरदार लव, विभीषण का रोल आर्यन व रावण की भूमिका अजय चौहान निभाते हैं।

विधायक की पत्नी निभाती हैं कैकेयी का किरदार
बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा की पत्नी डॉ. दीपशिखा जोशी इस रामलीला में कैकेयी का रोल निभाती हैं। वहीं सूर्पणखा का किरदार निभाने वाली फ्लोरा शर्मा निजी कंपनी में एचआर हैं। 

जनक व कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले अभिषेक पेशे से आर्किटेक्ट हैं। अंगद का किरदार निभाने वाले सादिक मदरसे में पढ़ाते हैं। हनुमानजी का रोल कर रहे ब्रजेश तिवारी वकील हैं। इसी तरह कुछ किरदार नौकरीपेशा हैं तो कई प्रोफेशनल थिएटर आर्टिस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed