{"_id":"658a421e5565245a89095ae3","slug":"muslim-girl-went-with-akash-after-giving-statement-in-court-2023-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क को मिला मुकाम: कोर्ट में बयान देकर आकाश की हुई इफरा, हिंदू धर्म में बताई आस्था; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क को मिला मुकाम: कोर्ट में बयान देकर आकाश की हुई इफरा, हिंदू धर्म में बताई आस्था; जानिए पूरा मामला
Tue, 26 Dec 2023 08:36 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:36 AM IST
सार
Bareilly News: इफरा ने मोहब्बत में महजब की दीवार तोड़कर आकाश का हाथ थाम लिया। उसके परिजनों ने उसे नाबालिग बताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। बालिग साबित होने पर कोर्ट ने उसे इच्छा के मुताबिक किसी के भी साथ जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
आकाश और इफरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र की युवती इफरा ने हिंदू धर्म में आस्था जताते हुए आकाश मौर्य से शादी कर ली। उसे नाबालिग बताकर उसके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में पहुंचा। बालिग साबित होने पर कोर्ट ने उसे इच्छा के मुताबिक किसी के भी साथ जाने की इजाजत दे दी। इस पर वह पति के साथ चली गई।
विज्ञापन
स्वाले नगर निवासी इफरा कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। उसकी मां ने किला थाने में बेटी को नाबालिग बताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच इफरा किला छावनी निवासी आकाश साहू के साथ विवाह करने से प्रेम विवाह करने अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार के पास पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया
उन्होंने इफरा और आकाश से उनके बालिग होने व अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगे तो वह दूसरे दिन आने की बात कहकर चले गए। इस बीच किसी ने सूचना दे दी तो किला चौकी प्रभारी सौरभ कुमार ने आकाश और इफरा को तलाश लिया और इफरा को कोर्ट में पेश किया गया।
शैक्षिक अभिलेखों के मुताबिक वह बालिग निकली तो उसे किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया। उसने आकाश को पति बताकर उसके साथ जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने उसे आकाश के घर छोड़ दिया। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आकाश के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज किया जाएगा।