फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim girl adopted Hindu religion and married her lover in Bareilly

UP: मुरादाबाद की सुहाना ने अपनाया हिंदू धर्म, बरेली में शिवम के साथ लिए सात फेरे, परिजनों से जताया खतरा

Wed, 07 May 2025 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 May 2025 06:22 PM IST
सार

मुरादाबाद की रहने वाली युवती ने प्यार की खातिर अपना मजहब बदल लिया। उसने हिंदू धर्म अपनाने के बाद बरेली में अपने प्रेमी से शादी कर ली। युवती ने अपने परिवार वालों से जान को खतरा जताया है। 

विज्ञापन
Muslim girl adopted Hindu religion and married her lover in Bareilly
प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले के थाना मूढ़ा पांडेय के गांव खाईखेड़ा निवासी सुहाना ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम सोनी रख लिया। उसने बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में अपने प्रेमी शिवम मौर्य के साथ सात फेरे लिए। शिवम बरेली का रहने वाला है। सोनी का कहना है कि वह बालिग है। हिंदू धर्म और मान्यताएं उसे बचपन से पसंद हैं। शिवम रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करता है। उसने अपनी मर्जी से शिवम से शादी की है। 

विज्ञापन

सुहाना और शिवम की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया। दोनों के बीच बात होने लगी और कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को जीवन साथी बनाने का निर्णय कर लिया, लेकिन सुहाना के परिवार वाले शिवम से शादी के खिलाफ थे। इस पर सुहाना ने अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें- UP: मेरा लाल मुझसे रूठ गया... शवों को देख बिलख पड़े परिजन, शाहजहांपुर में छह परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

केके शंखधार ने कराया दोनों का विवाह 
सुहाना और शिवम आठ दिन पहले बरेली पहुंचे। यहां अगस्त मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। दोनों ने ईश्वर को साक्षी मानकर अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। सुहाना उर्फ सोनी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि वह बालिग है। बिना किसी दबाव के उसने हिंदू धर्म अपनाया है।
विज्ञापन

सुहाना बोली- परिवार वाले दे रही धमकी 
शिवम का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को सुहाना से शादी के बारे में बताया तो वह मान गए, लेकिन सुहाना के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। वह दबंग हैं और जान से मारने की धमकी रहे रहे हैं। सुहाना उर्फ सोनी का कहना है कि उसके परिवार वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। परिवार वालों से उसे और उसके पति को जान का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed