{"_id":"61d0ba888cbb3264c90df38d","slug":"murdor-of-timber-merchant-bareilly-news-bly4711907113","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला लकड़ी व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिला लकड़ी व्यापारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चनेहटी की प्रकाश कॉलोनी में रहने वाले लखपत सिंह (52) का शव शनिवार सुबह कैंट में मनपुरिया रोड पर झाड़ियों में पाया गया। उनके सीने और सिर में चोट लगी होने के चलते परिजन ने बिथरी के ट्रैक्टर मालिक नन्हे और चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखपत सिंह के बेटे बाबूराम ने बताया कि उनके पिता लकड़ी खरीदने-बेचने का काम करते थे। उन्होंने कैंट के एक बंगले में खड़े बांस खरीदे थे और शुक्रवार शाम को उन्हें बेचने की बात कहकर घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। रात भर इंतजार के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे उन लोगों ने उन्हें फोन भी किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके करीब दो घंटे बाद कैंट पुलिस ने सूचना दी कि लखपत का शव मनपुरिया रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला है। वे लोग मौके पर पहुंचे तो बाबूराम के पैरों और दाहिने हाथ में चोट लगी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में बाबूराम के सीने और हाथ में चोटें मिली हैं। साथ ही लिवर फटने से मौत होना बताया गया है।
ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया
परिजन के मुताबिक बाबूराम ट्रैक्टर में भरकर बांस बेचने नरियावल गए थे। वे लोग उस टाल पर पहुंचे तो बताया गया कि लकड़ी बेचकर वह रात में ही लौट गए। बिथरी निवासी ट्रैक्टर मालिक नन्हे और ड्राइवर से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कोई सटीक बात नहीं बताई। इसके बाद उन लोगों के दोनों के खिलाफ थाना कैंट में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। परिवार वालों का आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाकर बाबूराम की हत्या की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में नहीं बताई सही बात
कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक उसने सही बात नहीं बताई है। उसका कहना है कि बाबूराम को वह सड़क पर उतारकर चला गया था। इसके बाद क्या हुआ, पता नहीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।