फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murdor by brother due to illegal relationship

अवैध संबधो के चलते फरीक की हत्या की शव गन्ने के खेत में दफन कर दिया था

Mon, 03 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
murdor by brother due to illegal relationship
बहेड़ी। मंडनपुर गांव के किशोर फरीक अहमद की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। किशोरी से अवैध संबंध के चलते उसके दो भाइयों ने ही फरीक का अपहरण कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और फावड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मंडनपुर गांव का फरीक अहमद एक दिसंबर को बिहार से कंबाइन लेकर गांव आया और फिर पांच दिसंबर को वह लापता हो गया। परिजन ने आठ दिसंबर को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच 28 दिसंबर की रात फरीक का शव गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में दफन किया हुआ मिला। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर मामले की जांच शुरू कर दी। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। सर्विलांस में कड़ियां जुड़ीं दो युवकों को पुलिस ने उठा लिया और सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने फरीक की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि उनकी नाबालिग बहन से फरीक के अवैध संबंध थे। इस वजह से गांव में उनकी बदनामी होने लगी थी। वे लोग कई बार उसे समझा चुके थे लेकिन वह नहीं माना तो रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फावड़े से गड्ढा खोदकर उसका शव गन्ने के खेत में दफन कर दिया।
विज्ञापन

दोस्ती की आड़ में कर दी हत्या
आरोपियों ने बताया कि एक दिसंबर को जब फरीक गांव पहुंचा, तब से ही वे उसकी हत्या की फिराक में लगे थे। किशोरी के छोटे भाई से फरीक की दोस्ती भी थी, जिसके बहाने ही वह उनके घर में आता-जाता था। पांच दिसंबर की रात किशोरी का छोटा भाई ही फरीक को घूमने के बहाने खेत की ओर लेकर गया और वहां मौजूद बड़े भाई की मदद से गन्ने के खेत में ले जाकर रस्सी से गला घोंट दिया। फिर उसका शव दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक न हो इसलिए ढूंढने का करते रहे ड्रामा
फरीक के गायब होने के बाद किशोरी के दोनों भाई उसे ढूंढने का ड्रामा करते रहे। वे लोग उसे तलाशने के लिए परिवार वालों के साथ सितारगंज तक गए, जिसके चलते किसी को उन पर शक नहीं हुआ। इसके बाद किशोरी का बड़ा भाई दिल्ली चला गया लेकिन जब फरीक का शव मिल गया तो उन लोगों के गम में शामिल होने के लिए वह फिर गांव आ गया। इस वजह से फरीक के परिवार वाले उस पर शक नहीं कर रहे थे।
इस तरह हुआ खुलासा
इंस्पेक्टर बहेड़ी ओेमप्रकाश गौतम ने बताया कि जब फरीक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो वह किशोरी के मोबाइल की निकली। उसके मोबाइल से किशोरी के अन्य परिवार वालों के नंबरों पर भी बातचीत होने की जानकारी सामने आई। किशोरी और फरीक के संबंध सामने आने के बाद उसी बिंदु पर काम किया गया तो आरोपियों की मोबाइल लोकेशन भी मिल गई और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

गांव की किशोरी से फरीक के अवैध संबंध थे। इस वजह से ही किशोरी के भाइयों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed