फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murdered after being mistaken for a drone thief, still not identified even after three days

Bareilly News: ड्रोन वाला चोर समझकर की हत्या, तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं

Mon, 04 Aug 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Murdered after being mistaken for a drone thief, still not identified even after three days
भोजीपुरा। एक गांव में ड्रोन चोर समझकर ग्रामीणों ने अजनबी ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तीन दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना क्षेत्र के गांव मेमौंर में 31 जुलाई को दिन में आठ बजे जंगल में घूम रहे एक अजनबी को ग्रामीणों ने ड्रोन चोर समझ लिया। उस पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया, फिर ई-रिक्शा पर बिठाकर गांव में ले आए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसमें वह अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। उपचार के दौरान 31 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, लेकिन मृतक की शिनाख्त घटना के तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए जनपद व आसपास के सभी जनपदों के थानों में सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed