Bareilly: 'मीनू को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मारा', पिता की तहरीर पर पीएसी सिपाही पर रिपोर्ट; हिरासत में आरोपी
बिथरी चैनपुर में पत्नी को दवा दिलाने निकला पीएसी सिपाही कार से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला था। उसकी पत्नी मीनू कार में बेसुध मिली थी, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। सोमवार को मीनू के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मीनू की हत्या के मामले में उनके पिता ने सोमवार शाम रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने मीनू के पति पीएसी सिपाही रवि पर बेटी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
रामपुर जिले के शहजाद नगर थाने के गांव बकनौरी निवासी मीनू के पिता जगदीश ने बिथरी थाना प्रभारी को तहरीर दी। बताया कि रवि पहले भी कई बार मीनू को पीटकर घर से निकाल चुका था। समझौते के बाद उन्होंने मीनू को उसके साथ भेज दिया था। साल भर पहले रवि ने मीनू का गला दबाने की कोशिश की थी।
संबंधित खबर- UP: न लूट हुई न चोटों के निशान... सिपाही की कहानी में काफी झोल; इसलिए भी गहराया शक; जानें क्या है पूरा मामला
किसी तरह मीनू बच गई थी। जब इस बारे में उन्होंने रवि से पूछा तो वह बोला कि पता नहीं क्या हो गया था? मैं होश में नहीं था। उसके घरवालों ने बहाना किया कि रवि पर किसी भूत का साया है। समझौते के बाद उन्होंने फिर मीनू को रवि के साथ भेज दिया।
जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप
पिता का आरोप है कि शनिवार दोपहर रवि मीनू को कार से दवा दिलाने के बहाने फरीदापुर के जंगल की तरफ ले गया। उन्हें पता लगा है कि रवि ने गाड़ी लॉक कर सिरिंज से कई बार जहरीला इंजेक्शन लगाकर मीनू की हत्या कर दी।
बाद में रवि बेहोशी का नाटक कर कार के नीचे लेट गया। उसके मिलने वाले आए और उसे निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में रवि के कुछ साथी भी शामिल हैं जो अस्पताल तक पहुंचे थे। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने आरोपी रवि को अस्पताल से थाने बुलाया और हिरासत में ले लिया।