फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of shopkeeper returning with groceries

Bareilly News: परचून का सामान लेकर लौट रहे दुकानदार की हत्या

Sun, 05 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Murder of shopkeeper returning with groceries
क्योलड़िया (बरेली)। बरेली से सामान लेकर शुक्रवार रात गांव लौटते समय परचून दुकानदार लक्ष्मीकांत दिनकर (42) पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। घायल की ही सूचना पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीन नामजद कर पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पनवड़िया गांव निवासी लक्ष्मीकांत दिनकर शुक्रवार को बाइक से बरेली गए थे। वहां उन्होंने लैपटॉप ठीक कराया। शाम को बरखन कस्बे में आए। वहां से परचून की दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। पनवड़िया और कटैया गांव के बीच ढाकनलाल के खेत के पास पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीकांत ने अपने चाचा राजकुमार और यूपी 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और रात 11 बजे लक्ष्मीकांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा व ट्रेनी सीओ अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लक्ष्मीकांत की भाभी ने गांव निवासी चंपा देवी, अर्जुन लाल व जितेंद्र कुमार को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक व संदिग्ध लोगों के नंबरों की सर्विलांस के जरिये डिटेल निकलवाई है। कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी। फिलहाल, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed