फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder of old man in shajahanpur

शाहजहांपुर : घर में हुआ विवाद, बहू के मायकेवालों ने ससुर को पीटकर मार डाला

Sat, 14 May 2022 07:28 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Sat, 14 May 2022 07:28 PM IST
सार

गांव लुकटहा में विवाहिता रिंकी का ननद वीरमति से पानी मांगने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि रिंकी ने गुस्से में मायके वालों को फोनकर बुला लिया। मायकेवालों ने रिंकी के ससुर की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
murder of old man in shajahanpur
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांव लुकटहा में ननद से विवाद होने पर विवाहिता के मायके वालों ने उसके ससुर की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। लुकटहा के निवासी 55 वर्षीय जगदीश के पुत्र दीवाना की शादी गांव में ही रहने वाली रिंकी से हुई है। शुक्रवार रात रिंकी का अपनी ननद वीरमति से पानी मांगने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी पाकर रिंकी के मायके पक्ष के लोग मौके पर आ पहुंचे और जगदीश की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। जगदीश का पुत्र दीवाना, प्रेमपाल और पत्नी प्रेमवती बचाने आए तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव में पुलिस तैनात है। दीवाना ने अपने ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed