फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder of a girl by slitting her throat

Bareilly News: गला काटकर युवती की हत्या

Wed, 04 Dec 2024 01:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
murder of a girl by slitting her throat
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ के बाग में एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। करीब बीस घंटे बाद मंगलवार शाम शव देखा गया तो सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीमें पहुंचीं। शव की पहचान नहीं हो सकी। शव की स्थिति देखकर पलिस ने करीबी पर ही हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन

गांव टिसुआ के पास नेशनल हाईवे से दो सौ मीटर दूर बाकरगंज के कच्चे चकरोड के किनारे रामकुमार का यूकेलिप्टस का बाग है। मंगलवार शाम किसी ग्रामीण ने यहां पेड़ों के बीच 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा। तब प्रधान के भतीजे मनोज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। जल्द ही मृतका की शिनाख्त कराने और मामले का राजफाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

युवती की बाग में ही हत्या की गई है। जिस तरह शव मिला है, उससे लग रहा है कि किसी करीबी ने ही हत्या की है। वह युवती को भरोसे में यहां लेकर आया होगा। युवती की पहचान होने के बाद केस खोलने में आसानी होगी। आसपास के गांवों में सूचना भिजवाई गई है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का गला आगे से काफी काटा हुआ था। शव औंधे मुंह पड़ा था। चेहरे पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। चेहरा इतना बिगड़ चुका था कि मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव के पास ही खून पड़ा था। इससे यह साबित हुआ कि हत्या यहीं पर की गई है। हालांकि, मौके पर कोई हथियार या चाकू नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed