फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

पत्नी को विदा न किया तो ससुर को गोली से उड़ाया

Fri, 25 Sep 2015 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 25 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद पत्नी को ससुराल न भेजने से नाराज दामाद ने घर के बाहर सोते ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने दामाद समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराया तो पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने आरोपी ने अकेले ही हत्या करने की बात कबूल भी कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार रात ग्राम धनौरा निवासी ओमपाल शर्मा अपनी पत्नी कमलेश के साथ घर के बाहर सो रहे थे। कमलेश के मुताबिक रात 11 बजे फायर की आवाज सुनकर वे जागीं। देखा कि उनके पति को गोली मारी गई है। गोली मारने वाले दो लोग बाइक पर बैठकर भाग रहे हैं। इनमें से एक उनकी बेटी शीतल का पति वीरेश है तो दूसरा वीरेश का बड़ा भाई सेठ। उन्होंने शोर मचाया पर ग्रामीणों के आने से पहले ये फरार हो गए। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई और शव का पंचनामा भरवाया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम में गोली लगने से ओमपाल की मौत की पुष्टि हुई। ओमपाल परचून दुकान चलाने के अलावा सर्प काटे का देशी इलाज करके गृहस्थी चला रहे थे।
विज्ञापन

कमलेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि अपनी पांच बेटियों में तीसरे नंबर की बेटी शीतल का विवाह 17 मई 2014 को बदायूं के थाना उघैती अंतर्गत गांव खनुआ सराय निवासी वीरेश शर्मा से की थी। कुछ समय बाद वीरेश और शीतल में दहेज की खातिर झगड़ा होने लगा। नौ महीने पहले शीतल अपने मायके चली आई। करीब पांच माह पूर्व गांव में उसकी विदा कराने को लेकर पंचायत हुई। इसमें वीरेश के बडे़ भाई सेठ ने विदा न करने की स्थिति में उभनके पति ओमपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। बीती रात इन लोगों ने उनके पति की हत्या कर दी। मौके पर मौजूद शीतल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति उसे शराब पीकर मारता था और दहेज में एक लाख रुपये की मांग करता था। उसके मायके आने के बाद भी वीरेश अक्सर फोन पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर वीरेश को हिरासत में ले लिया। एसओ राकेश यादव ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश जारी है। सूत्रों के मुताबिक वीरेश ने कबूल किया है कि उसने अकेले ही ओमपाल की हत्या की है। उसने कभी दहेज का दबाव नहीं बनाया। ससुर उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे, इससे वो नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed