फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

आईवीआरआई का दीपक शर्मा हत्याकांड

Tue, 11 Aug 2015 12:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 11 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा का परिवार मनहूसियत के साए से बचने के लिए अब अपनी पुरानी कोठी छोड़ टाइप फाइव के आवास में रहेगा। वैज्ञानिक के परिवार ने उस घर में डॉ. दीपक शर्मा की हत्या देखी। इसलिए, परिवार उस कमरे में जाकर दर्दनाक हादसे को भूल नहीं पा रहा है। बार-बार उन्हें वही क्षण उन्हें दुखों से घेर लेता है।
विज्ञापन

आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा की हत्या के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां बची हैं। बेटा और बहू का तेरहवीं के बाद बंगलूरू जाने का प्रोग्राम है। इसके बाद वैज्ञानिक की मां और पत्नी निर्मला ही बचेंगी। ऐसे में अब फिर उस पुराने घर में रहना, जहां डॉ. दीपक शर्मा की नृशंस हत्या हुई हो, वहां अब न तो उनके लिए खतरे से खाली है और न ही उनके मन को शांति देने वाला है। इसलिए उनके परिवार ने निदेशक से आवास बदलने की गुजारिश की थी। परिवार आईवीआरआई के टाइप-फाइव के घर में रहना चाहता है। टाइप-फाइव में ही कोठी इतनी ही बड़ी है, लेकिन वहां पर आसपास के घरों में इतनी दूरी नहीं है कि एक-दूसरे से बोल-चाल न हो। परिवार इस घर में रहने से डरता भी है। उसे लग रहा है कि घर बदलकर शायद कुछ सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच छानबीन में लगी है
 -प्रधान वैज्ञानिक डॉ.दीपक शर्मा की हत्या का खुलासा करने को क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है। रविवार को भी टीम सारे दिन आईवीआरआई परिसर में डेरा डाले रही, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक हत्या के संबंध में कोई खास क्लू नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed