फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder for mony lended

उधार दिए रुपये वापस मांगने पर किसान की हत्या

Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder for mony lended
क्योलड़िया/नवाबगंज। उधार दिए पांच हजार रुपये मांगने पर एक किसान की सिर पर बंका मारकर हत्या कर दी गई। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। परिजन तलाश करते हुए ईख में पहुंचे तो किसान का खून से लथपथ शव मिला। क्योलड़िया थाना पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया लेखराज निवासी 38 वर्षीय फूलचंद के घर सोमवार शाम गांव के ही महेंद्र, आकाश शर्मा और अनुज श्रीवास्तव आए थे। तीनों ने उन्हें छुट्टा पशुओं के धान की फसल नष्ट करने की बात बताई तो वह उनके साथ फसल देखने खेत पर चले गए। जब देर शाम तक फूलचंद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उन्होंने खेतों की ओर जाकर देखा तो गन्ने के खेत में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलचंद के पिता राधेश्याम ने हत्या के आरोप में महेंद्र, आकाश और अनुज के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना पर सीओ चमन सिंह चावड़ा ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने फूलचंद से जुआ खेलने के लिए उधार लिए थे रुपये
फूलचंद के भाई भगवानदास ने बताया कि तीनों आरोपियों ने दीपावली पर जुआ खेलने के लिए फूलचंद से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। तीनों यह रकम जुुुआ में हार गए। फूलचंद उन पर अपने रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। इस पर आरोपियों ने योजना बनाकर उनकी बंका से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंका भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed