फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder cases decreased by 15 percent, robbery decreased by 65 percent.

Bareilly News: 15 फीसदी घटे हत्या के मामले, लूट में 65 फीसदी कमी

Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Murder cases decreased by 15 percent, robbery decreased by 65 percent.
बरेली। सालभर में जिले में हुए अपराध और पुलिस की कार्रवाई का लेखा-जोखा एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को जारी किया। उन्होंने तीन साल के आंकड़ों के आधार पर दावा किया कि बीते साल में हत्या के मामलों में 15 फीसदी गिरावट आई है। बीते तीन साल के सापेक्ष इस साल हत्या के 66 मुकदमे कम दर्ज हुए। लूट में 65, चोरी में 31, गैर इरादतन हत्या में 50, हत्या की कोशिश से जुड़े मामलों में 10 फीसदी कमी का दावा किया। महिलाओं की हत्या के मामलों में भी 15 फीसदी कमी आने की बात कही।
विज्ञापन


45 मुठभेड़ में 54 अपराधियों को लगी गोली
एसएसपी के मुताबिक, जिले में सालभर में 45 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 54 अपराधी घायल हुए। इनमें 49 अपराधी पिछले छह महीने के दौरान घायल हुए। इनमें 15 इनामी शामिल हैं। गैंगस्टर एक्ट के 12 मामलों में 78 अपराधियों पर कार्रवाई कर 4.27 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। 194 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की रिपोर्ट कराई गई। 58 अपराधी जिला बदर किए गए। मादक पदार्थ तस्करी के 169 मुकदमे दर्ज कर 319 तस्कर गिरफ्तार किए। 53 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। गौसगंज कांड के आरोपी बख्तावर पर रासुका लगाई गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बीते साल अलग-अलग आरोपों में 99 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। वर्ष 2025 में पुलिस अपराधियों पर और सख्त कार्रवाई करेगी, साथ ही जनता के और करीब जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed