{"_id":"6ad7cf5bf3c08342b9026ccf","slug":"murder-case-registered-against-six-people-including-the-daughter-in-law-in-connection-with-a-young-mans-death-bareilly-news-c-419-1-bd11002-718-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की मौत के मामले में बहू समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की मौत के मामले में बहू समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खेड़े सराय में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक के पिता ने अपनी बहू और उसके मायके पक्ष के पांच लोगों पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव इटोआ निवासी झुंडेलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे छेदालाल की शादी करीब सात वर्ष पहले शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़े सराय निवासी कमलेश के साथ हुई थी। करीब 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने पर बहू ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली थी। इसके बाद पुलिस बहू और उनके बेटे को अपने साथ ले गई। बहू ने अपने पति को थप्पड़ भी मार दिए।
आरोप है कि एक मई दोपहर दो से पांच बजे के बीच बहू ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे को जहर दे दिया। बेटे की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें पूरी बात बताए बिना पोस्टमाॅर्टम के लिए कागजों पर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पहले थाना शीशगढ़ और फिर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने पत्नी कमलेश, ससुर भूपराम, सास रूपा देवी, मोहन लाल, कांता प्रशाद, बीरू (साला) सहित छह लोगों पर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला पंजीकृत किया गया है। फिलहाल, जांच जारी है।