{"_id":"61293ea88ebc3e137c2773fb","slug":"murder-bareilly-news-bly4577191121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतपुर थाने के पास दुकानदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतपुर थाने के पास दुकानदार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
राकेश गुप्ता का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हजरतपुर कस्बे में थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार शाम सराफा और कपड़ों की दुकान के स्वामी राकेश गुप्ता (36) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस वारदात के पीछे लूट और रंजिश दोनों को लेकर छानबीन कर रही है। एसपी सिटी समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
राकेश गुप्ता के 12 साल के बेटे निखिल के मुताबिक करीब साढ़े सात बजे वह और उनके पिता दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी पैदल दो लोग पहुंचे और पैंट का कपड़ा दिखाने को कहा। पिता कपड़ा निकालकर दिखाने लगे। तभी उनमें से एक ने तमंचा निकालकर राकेश गुप्ता के सीने पर गोली मार दी। राकेश चीखते हुए जमीन पर गिए गए। उन्हें खून से लथपथ देख निखिल ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी दोनों हमलावर भाग गए। गोली की आवाज और निखिल की चीख सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य जमा हो गए। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ दातागंज बलदेव सिंह के साथ ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी ने निखिल से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि कारोबारी रंजिश को लेकर छानबीन की जा रही है। साथ ही लूट समेत अन्य पहलू को भी ध्यान में रखकर पड़ताल की जाएगी।