{"_id":"5d8124e78ebc3e01320290fd","slug":"murdar-bareilly-news-bly376602411","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्फा पीने को रुपये नहीं दिए तो वृद्घ मां की सिर कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्फा पीने को रुपये नहीं दिए तो वृद्घ मां की सिर कुचलकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पितर पक्ष में जहां लोग अपने पितरों के नाम पर ब्राह्मणों भोजन कराकर पुण्यलाभ अर्जित करते हैं वहीं
एक कलियुगी नशेड़ी बेटे ने सुल्फा पीने को रुपये नहीं देने पर अपनी वृद्ध मां की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मां की जान लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान मां चीखती रही, लेकिन पड़ोस के किसी भी व्यक्ति ने घर में घुसना उचित नहीं समझा। पुलिस ने मृतका के पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
रिश्ते के खून की यह सनसनीखेज वारदात अयोध्यागंज मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास की है। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी मसीह चरन की विधवा बच्ची देवी (75) खंडहर पड़े जीटी कोल्ड स्टारेज के पास पालिका की ओर दशकों पहले बनवाए गए आवास में रहती थी। दो बेटों में बड़ा नंदू दिल्ली तो छोटा भोला अपनी मां के ही साथ रहता था। शराब और सुल्फा पीने के लती भोला के पास जब भी रुपये नहीं होते तो वह वृद्ध मां को प्रताड़ित करता था। सोमवार रात में उसके घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसियों ने समझा कि भोला शराब पीकर अपनी मां को तंग कर रहा होगा, इसीलिए किसी ने अंदर जाने की हिम्मत नहीं की। भोला के घर से भाग जाने के करीब एक घंटे बाद पड़ोसियों ने उसके घर में किसी तरह की चहलकदमी नजर नहीं आने पर अंदर झांककर देखा तो वृद्धा मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी।
इसकी सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर के आंगन में ही खून से सनी ईंट और कमरे में टूटी चारपाई पड़ी थी। पुलिस ने पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका का बेटा भी रात में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने पूछताछ के दौरान घटना की हकीकत भी बता दी। बताया कि सुल्फा पीने के लिए उसने रुपये मांगे थे, जब मां ने रुपये नहीं दिए तो उसने मां की पिटाई कर दी। साथ ही ईंट से उसका सिर कुचल दिया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मृतका के बड़ा बेटा नंदू दिल्ली में रहता है। सूचना पाकर तड़के वह भी आ गया। उसी की तहरीर पर भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।