फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal worker asked for commission from councillor, audio goes viral

Bareilly News: नगरपालिका कर्मी ने सभासद से मांगा कमीशन, ऑडियो वायरल

Sat, 08 Mar 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker asked for commission from councillor, audio goes viral
नवाबगंज। कमीशन न देने पर सभासद की खाल खींचने की बात कहने वाले नगरपालिका कर्मी का अब एक सभासद से कमीशन मांगने की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व नगरपालिका परिषद के एक कर्मचारी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें नगरपालिका कर्मी सभासद का नाम लेकर कमीशन न देने पर खाल खींचने की बात कहकर गाली दे रहा था। अब उस नगरपालिका के कर्मी और सभासद के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें वह सभासद से कमीशन के 18 हजार रुपये देने की बात कह रहा है। इसपर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी होती है। बाद में नगर पालिका कर्मी सभासद से चेयरमैन को अपनी जेब से भुगतान देने की बात कहता है।

इस मामले में नगरपालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। अगर ऐसी कोई आॅडियो प्रसारित हुई है तो मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed