फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Health Officer also won Best Verma

नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद भी उत्तम वर्मा को नवाजा

Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal Health Officer also won Best Verma
Municipal Health Officer also won Best Verma - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर निगम में  पद से अधिक जिम्मेदारियां सौंपकर राम सिंह जाटव को नगर निगम का रत्न बनाने वाले नगरआयुक्त ने अब उत्तम कुमार वर्मा को एक और पद से नवाजते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को रिलीव कर दिया है। उत्तम कुमार के पास  पर्यावरण के अलावा निर्माण विभाग के एई की भी जिम्मेदारी थी अब अतिक्रमण और शहर की सफाई व्यवस्था भी उन्हीं के हवाले रहेगी। 
विज्ञापन

उत्तम कुमार वर्मा के कामकाज के खिलाफ पार्षदों ने भी बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक में खूब सवाल उठाए। बावजूद इसके उनको नई- नई जिम्मेदारी मिलती रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को नगर आयुक्त द्वारा रिलीव करने के बाद कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर यूके वर्मा को चार्ज सौंपा गया है।  बताया जा रहा है कि पर्यावरण अभियंता और मुख्य सफाई निरीक्षक से भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अनबन की खबरें ऊपर तक पहुंच रही थीं। उनको गंभीरता से भी नहीं लिया जाता था। 
विज्ञापन


ताकि चलता रहे गाड़ियों और तेल का खेल 
बरेली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जो पत्र दिया गया है उसमें लिखा है कि प्रशासनिक और जनहित में उनको कार्यमुक्त किया जाता है। लेकिन इसके पीछे वजह कुछ और ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, डॉ. अशोक कुमार और मुख्य सफाई निरीक्षक विमल कु मार मिश्रा की अनबन किसी से छिपी नहीं है।  विमल मिश्रा के पास सभी चार गैराजों की सौ से अधिक गाड़ियों का चार्ज है। लिपिक और चीफ के हस्ताक्षर से ही इनमें तेल डलता और निकलता है। मुख्य सफाई निरीक्षक ने आजतक कभी डॉ. कुमार का कहना नहीं माना। वह सीधे नगर आयुक्त और मेयर से बात करते रहे।  नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने यह समस्या  नगर आयुक्त और मेयर को भी बताई थी। जब इंस्पेक्टर को गाड़ियाें के सत्यापन की बात कही गई, इसे भी लागू नहीं किया गया। डॉ. अशोक कुमार ने गाड़ियों की रिपोर्ट होली से पहले बनाकर भेजी। डॉ. अशोक कहते हैं कि किसी को नहीं पता कि निगम की गाड़ियां कहां- कहां चल रही है। उन्होंने बताया कि उनके कई पत्राें को दबा दिया गया और कई रिसीव नहीं किए गए। पूरे निगम की स्थिति अच्छी नहीं है। संविदा की होने वाली भर्ती कमेटी से भी उनको हटा दिया गया।  

उनका स्टॉफ के साथ सामंजस्य नहीं बन पा रहा था, तो वह खुद अपने आपको रिलीव करने के लिए कह चुके थे। यह सामान्य प्रक्रिया है। उनको रिलीव कर दिया गया है। 

शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त 

सभी जानते हैं कि मैने किस तरह से काम किया है। विभाग में हर कर्मचारी मनमानी कर रहा है। मेरी कोई सुनता नहीं था। मैने कई रिपोर्ट दी और पत्र भेजे लेकिन दबा दिया गया। 
डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed