फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Head Congress angry with the name

पथराव की रिपोर्ट में नगर अध्यक्ष का नाम होने से कांग्रेसी नाराज

Tue, 05 Dec 2017 01:36 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 05 Dec 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निकाय चुनाव के मतदान के दौरान हुए विवाद के बाद भाजपाइयों की ओर से दर्ज कराई गई पथराव की रिपोर्ट में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष का नाम होने के मामले में कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है। नायब तहसीलदार को सौंपे गए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन में रिपोर्ट वापस लेने की मांग की गई है। 
कांग्रेस के मोहम्मद असलम अंसारी, नबी अहमद, डा. दत्तराम गंगवार, बसीर अहमद अंसारी, कुंदन लाल, कलीम कुरैशी, वसीम अकरम, आबिदा बेगम, चौधरी रंधावा सिंह आदि ने एसडीएम को संबोधित मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपाइयों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कांग्रेस नगर अध्यक्ष शरीफुद्दीन मंसूरी का नाम भी शामिल किया गया है। कांग्रेसियों ने तीन दिन में रिपोर्ट से नगर अध्यक्ष का नाम न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन




एसडीएम के पक्ष में उतरा लेखपाल संघ
नवाबगंज/आंवला। लेखपालों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भेजकर एसडीएम नवाबगंज पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राजस्व कर्मचारियों पर हमले की घटनाओं पर रोक के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान नवाबगंज में एसडीएम राजेश कुमार पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज लेखपाल संघ के आंवला तहसील अध्यक्ष सत्य प्रकाश व मंत्री मनमोहन शर्मा ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेंद्र पाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के नेता मनमाफिक काम न होने पर अक्सर राजस्व कर्मचारियों पर हमलावर हो जाते है। इससे मनोबल पर असर पड़ता है। इस मौके पर राकेश सक्सेना, काशीनाथ शर्मा और वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, नवाबगंज क्षेत्र के लेखपालों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भेजकर ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। 


नवाबगंज से हटने लगा पुलिस बल
नवाबगंज। मतदान के बाद और मतगणना के दौरान बिगड़ी स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने धीरे-धीरे नगर में तैनात पुलिस बल की टुकड़ियां हटानी शुरू कर दी हैं। हालांकि मुख्य चौराहों पर अभी भी पुलिस बल तैनात दिखाई दे रहा है। उधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर, उनके पति डा. ताहिर और भाजपा जिलाध्यक्ष के नगर में नहीं हैं, पुलिस व प्रशासन इन लोगों के नगर में आने तक हालात पर नजर रखे हुए है। उधर, खुफिया विभाग की टीम भी लगातार नगर के हालात पर इनपुट जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed