फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation's pothole free campaign exposed by councilors

Bareilly News: नगर निगम के गड्ढा मुक्त अभियान की पार्षदों ने खोली पोल

Wed, 17 Jan 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's pothole free campaign exposed by councilors
बरेली। पार्षदों ने चाय पे चर्चा कार्यक्रम में मंगलवार को नगर निगम के गड्ढा मुक्त अभियान की पोल खोल दी। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने सुना तो निर्माण विभाग के अभियंताओं को तलब कर लिया। कहा कि सड़कों के अधूरे काम जल्द पूरे कराएं। देरी होगी तो जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी के समक्ष 19 जनवरी को पुनरीक्षित बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले समस्याओं के समाधान का प्रयास शुरू किया गया है। इसीलिए चाय पार्टी के बहाने भाजपा व सपा के पार्षद नगर निगम बुलाए गए। पार्षदों ने कहा- कभी एस्टीमेट बनाने का बहाना तो कभी जल्दी काम पूरा कराने का आश्वासन दिया जाता है, पर सड़कें अधूरी पड़ी हैं। आखिर ऐसा कब तक चलेगा।
विज्ञापन

पार्षद सलीम अहमद, अलीम खान, नासिर, इकबाल, सागर मौर्य, नीरज, रंजीत ने सड़कों के खस्ताहाल होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान से जुड़े मुद्दे भी उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों की बात...
तीन सड़कों के टेंडर एक भी नहीं बनी



हमारे स्वालेनगर वार्ड में तीन सड़कों के टेंडर हुए, पर एक भी नहीं बनी। एक सड़क अधूरी पड़ी है। नगर आयुक्त सड़कें बनवाने के लिए निर्देश दे रही हैं, पर निर्माण विभाग उसका पालन नहीं कर रहा, जिससे समस्या बनी हु है। -अलीम खां सुल्तानी, पार्षद, वार्ड 30

तीन साल से टूटी सड़क अब तक नहीं बनी
पुलिया की मरम्मत के लिए पिछले महीने टेंडर खुल गए। अब तक काम नहीं हुए। पंजाब नेशनल बैंक से शालू रावत के घर तक की सड़क तीन साल से टूटी पड़ी है। बार-बार मुद्दा उठाते हैं, पर सड़क नहीं बन रही है। -सागर मौर्य, पार्षद, वार्ड 56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed