{"_id":"5ffc9df78ebc3e30d030a075","slug":"municipal-corporation-will-vacate-the-occupation-from-mega-dream-homes-bareilly-news-bly433329169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ड्रीम होम्स से कब्जा खाली कराएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ड्रीम होम्स से कब्जा खाली कराएगा नगर निगम
विज्ञापन
नापजोख करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
तहसील के बाद नगर निगम ने सोमवार को कराई जमीन की पैमाइश, मिली सरकारी जमीन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने सोमवार को मिनी बाईपास के पास मेगा ड्रीम होम्स टाउनशिप में पैमाइश की। यहां नगर निगम को सरकारी जमीन मिली है। अब पुलिस की मदद से पैमाइश में मिली सरकारी जमीन को नगर निगम कब्जा मुक्त कराएगा।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पैमाइश में सरकारी जमीन पर कब्जा मिला है। नगर निगम इस सरकारी जमीन को मुक्त कराएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के अंदर सरकारी जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की गई थी। तहसील सदर ने लेखपालों की टीम बनाकर शिकायत की जांच कराई थी। जांच में बंजर और चकरोड की जमीन पर कब्जा पाया गया था। इस पर नगर निगम को यहां से कब्जा हटवाने को कहा गया था। अब सोमवार को नगर निगम ने पैमाइश कराई तो कब्जे की पुष्टि हो गई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि एसएसपी को पुलिस देने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही कब्जा खाली करा लिया गया है।