{"_id":"68129662888e73b3e7078cb9","slug":"municipal-corporation-will-speed-up-the-work-of-cm-grid-scheme-bareilly-news-c-4-lko1064-630219-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों को रफ्तार देगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों को रफ्तार देगा नगर निगम
विज्ञापन
बरेली। सीएम ग्रिड के पहले फेज में मॉडल टाउन में 45.91 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इसकी समीक्षा की। वहीं प्रमुख सचिव ने वर्चुअली बैठक करके योजना के पहले और दूसरे फेज के प्रस्तावित कार्यो पर फीडबैक लिया। कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।
पहले चरण में डीडीपुरम रोड, एकता नगर और कुष्ठ आश्रम रोड पर सीवर लाइन और पाइप लाइन के साथ यूटिलिटी डक्ट बनाने का काम चल रहा है। दूसरे चरण के लिए पहली किस्त में 14.46 करोड़ रुपये मिल गए है। दूसरे चरण में कोहाड़ापीर से धर्मकांटा चौराहे तक सड़क और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण होना है। लाइनें शिफ्ट होनी हैं। डिवाइडर, नाली, स्टॉर्म वाटर ड्रेन और स्ट्रीट लाइट के लिए काम भी होंगे। इसके बाद तीसरे चरण के भी काम भी होने हैं। प्रमुख सचिव ने दूसरे चरण के काम को रफ्तार देने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यदायी संस्था से कार्यों को रफ्तार देने के आदेश दिए गए। ब्यूरो