फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation will run a campaign for house tax collection

Bareilly News: गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम

Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will run a campaign for house tax collection
बरेली। वित्तीय वर्ष में महज डेढ़ माह बाकी हैं। ऐसे में गृहकर वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम अभियान चलाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। शासन ने हर हाल में 129 करोड़ के वसूली लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बकायेदारों से गृह, जल और सीवर कर की वसूली निगम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। इसको लेकर नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को कर निरीक्षकों का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं। एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे बड़े बकायेदारों के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई भी की जाएगी। इसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन



अब तक सिर्फ 50 करोड़ हुई है वसूलीनगर निगम अब तक सिर्फ 50 करोड़ रुपये ही कर वसूल सका है। पार्षदों की मानें तो बिल नहीं पहुंचने, बिलों में गड़बड़ी, डबल डिमांड और प्रॉपर्टी मैच नहीं होने से वसूली प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

करदाताओं से लगातार अपील की जा रही है। कर के रूप में वसूली गई रकम को शहर के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। कर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि टीम बनाकर शत-प्रतिशत रिकवरी करें। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed