{"_id":"64c7994e11ca2c998205451e","slug":"municipal-corporation-will-impose-fine-for-throw-garbage-in-bareilly-city-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में कचरा फेंका तो पड़ेगा महंगा, नगर निगम वसूलेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में कचरा फेंका तो पड़ेगा महंगा, नगर निगम वसूलेगा जुर्माना
Mon, 31 Jul 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 04:52 PM IST
सार
बरेली नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में कचरा फेंकने वालों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कचरा फेंकना महंगा पड़ेगा। नगर निगम की ओर से शहर में गंदगी फैलाने वालों से अब जुर्माने के रूप में मोटी रकम वसूली जाएगी। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी ने अलग-अलग श्रेणी में बांटते हुए जुर्माना राशि तय कर दी है।
विज्ञापन
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं देने पर मकान मालिक पर 250, दुकानदारों पर एक हजार और रेता-बजरी आदि मिलने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में कई अन्य प्रस्तावों में भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन