{"_id":"5fd125a78ebc3e3b3d5f29bf","slug":"municipal-corporation-took-possession-of-pilibhit-road-ddipuram-bareilly-news-bly4295989112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत रोड-डीडीपुरम में नगर निगम ने हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत रोड-डीडीपुरम में नगर निगम ने हटाया कब्जा
विज्ञापन
डीडीपुरम में कब्जा हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कब्जेदारों के खिलाफ चला अभियान, गिट्टी की जब्त
विज्ञापन
बरेली। उप नगर आयुक्त की अगुवाई में बुधवार को पीलीभीत रोड और डीडीपुरम में कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। डीडीपुरम में लोहे की ठेलियों को हटवाया गया।
नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को उप नगर आयुक्त निशा मिश्रा ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। पीलीभीत रोड पर गिट्टी जब्त की गई। वहीं कुछ दुकानदारों के चालान काटने की कार्रवाई की गई। जबकि डीडीपुरम में फुटपाथ पर लोहे की ठेलियां, खोखे व बांस से बनाई गई दुकानों को तोड़ा गया। कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो उनकी दुकानों को नगर निगम के स्टोर में जमा करा दिया गया। उप नगर आयुक्त ने कहा कि डीडीपुरम क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। चेतावनी दी गई है कि दोबारा कब्जा न किया जाए। दोबारा कब्जा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।