{"_id":"590636394f1c1b36514419c5","slug":"municipal-corporation-sent-clean-report-to-the-government-on-the-trash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने कूड़े पर भेजी शासन को ‘साफ सुथरी’ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने कूड़े पर भेजी शासन को ‘साफ सुथरी’ रिपोर्ट
बरेली।
Updated Mon, 01 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने कूड़े पर भेजी शासन को ‘साफ सुथरी’ रिपोर्ट
- फोटो : नगर निगम ने कूड़े पर भेजी शासन को ‘साफ सुथरी’ रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े पर शासन को भेजी गई रिपोर्ट की माने तो शहर के लोग काफी जागरूक हो गए हैं। उन्होंने सड़क पर कूड़ा फेंकना और जलाना कम कर दिया है। अगर आप इस बात से संतुष्ट नहीं हैं तो हो सकता है कि निगम कर्मियों ने शहर में दौरा करना छोड़ दिया। कारण चाहे जो भी हो, लेकिन रिपोर्ट में कूड़ा फेंकने और जलाने वालों की संख्या में कमी पाई गई है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल जहां 724 लोगाें के चालान सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए किए गए हैं, इस साल चाह माह में केवल 9 लोगाें के चालान हुए हैं।
एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के सख्त निर्देश के बाद कूड़ा जलाने और सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके लिए नगर निगम की टीम गठित की गई है जो शहर के विभिन्न इलाकों और बाजारों में दौरा करके कूड़ा फेंकने वाले और कूड़े में आग लगाने वालाें पर कार्रवाई करते हैं। शासन को पिछले एक साल की रिपोर्ट में बताया गया है कि नगर निगम ने 2016- 17 में 724 लोगाें का चालान किया। आग लगाने वाले मामले केवल आठ पकड़े गए हैं। जबकि वर्ष 2017- 18 में चार माह में 9 लोगाें का चालान किया गया है। आग लगाने वाले मामले केवल 6 हैं।
सार्वजनिक स्थलाें पर मलबा भी कम डाला
घराें का मलबा सार्वजनिक स्थलाें पर डालने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी होने के बाद इसमें कमी आई है। पिछले साल 14 मामले पकड़े गए, जिन्होंने सड़क पर मलबा फेंक रखा था। वहीं इस बार अभी तक मात्र एक मामला ही पकड़ में आया है। नगर आयुक्त शीलधर यादव का कहना है कि निगम में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निरीक्षण करती है। रिपोर्ट से पता चलता है कि शहर के लोग जागरूक हुए हैं।