फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation sanitation workers strike continues in Bareilly

Bareilly News: नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, शहर में नहीं उठा कूड़ा

Sun, 09 Nov 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 02:16 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। वे नगर निगम में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था ठप है। तीसरे दिन भी शहर में कूड़ा नहीं उठाया गया।  

विज्ञापन
Municipal Corporation sanitation workers strike continues in Bareilly
नगर निगम में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नगर निगम परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और हंगामे के बाद उपजा विवाद थमा नहीं है। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने नगर निगम में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के विरुद्ध नारेबाजी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को भी शहर में कूड़े का उठान नहीं हुआ है। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी पसर गई है। 

विज्ञापन

नगर निगम में कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरना के बीच उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया उन्हें मनाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नगर निगम में जो घटना घटित हुई है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त का व्यवहार से किसी को कोई समस्या नहीं होती है। कुछ लोग ऐसे हैं, जो नगर निगम की छवि खराब करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Municipal Corporation sanitation workers strike continues in Bareilly
धरना स्थल पर पहुंचे उमेश कठेरिया - फोटो : संवाद

घटना के पीछे असामाजिक तत्व- कठेरिया 
उमेश कठेरिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अनुशासित संगठन है, लेकिन लगता है कि इस प्रकार की घटना में असामाजिक तत्व हैं, जो भीड़ का हिस्सा बनकर इस तरह का कृत्य करते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आंदोलन से समाज को दिक्कत होती है। धरने पर बैठे लोगों से बातचीत के माध्यम से समाधान किया जाएगा। इस तरह की घटनाओं को समझदारी से समाधान कराने का काम हमारा है। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम के बाहर वाहन खड़े रहे। शहर में कूड़ा नहीं उठाया गया। 

विज्ञापन

Municipal Corporation sanitation workers strike continues in Bareilly
कटरा चांद खा मार्ग पर मौर्या मंदिर के पास लगा कूड़े का ढेर - फोटो : संवाद

शहर में दिखा हड़ताल का असर 
निगम कर्मियों के साथ ही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरे दिन व्यापक असर दिखा। शहर के किसी हिस्से में झाड़ू नहीं लगी। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों की सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी ठप रहा। हड़ताल में निगम के सभी वाहनों के चालक भी शामिल रहे। इसलिए सभी 800 वाहनों के पहिये थमे रहे। तीसरे दिन भी यही हाल रहा। बता दें कि रोज शहर से करीब 3000 टन कूड़ा निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed