{"_id":"61770c29ec69fc24b2185db3","slug":"municipal-corporation-s-diwali-fair-from-28-bareilly-news-bly4640254166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का दिवाली मेला 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का दिवाली मेला 28 से
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज मैदान में लगेगा मेला, स्ट्रीट वेंडर्स लगाएंगे स्टॉल
बरेली। नगर निगम का दिवाली मेला 28 अक्तूूबर से बरेली कॉलेज मैदान में लगेगा। तीन नवंबर तक चलने वाले मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को स्टॉल लगाने के लिए निशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गतिविधियां, झूलों के अलावा फू ड स्टॉल आदि स्थापित किए जाएंगे। बैंकों के सहयोग से डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी जाएगी। एक जनपद-एक उत्पाद और एमएसएमई के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियाें के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बताया, मेले में विभिन्न उत्पादों की बिक्री के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। मेले का उद्देश्य पटरी दुकानदारों को त्योहार पर अधिक सामान बेचकर आय बढ़ाने का मौका देना है। मेला स्थल पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकृत या ऋ ण लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। स्वच्छता सेल्फ ी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।