{"_id":"68716c4f1b84c809d403369d","slug":"municipal-corporation-removed-encroachment-police-will-be-responsible-if-encroachment-happens-again-bareilly-news-c-4-bly1015-680124-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा होने पर पुलिस होगी जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा होने पर पुलिस होगी जिम्मेदार
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शुक्रवार को कुतुबखाना से जिला अस्पताल के बीच अतिक्रमण हटवाया। अब वहां दोबारा अतिक्रमण होने पर कोतवाली प्रभारी जिम्मेदार माने जाएगे। इस शासनादेश का उल्लेख करते हुए नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी ने मौके की स्थिति और अब तक की कार्रवाई से अधिकारियों को अवगत कराया है।
कुतुबखाना से जिला अस्पताल के बीच जगह-जगह अतिक्रमण की वजह से यातायात बाधित होता है। इसे लेकर आए दिन शिकायतें होती हैं, पर कार्रवाई नहीं होती। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया तो टीम मौके पर पहुंची। फड़ और ठेलेवालों का कब्जा हटवाया गया। कई फड़ वालों का सामान भी जब्त किया गया। इस स्थिति से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया है। अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी राजवीर सिंह ने शासनादेश का उल्लेख करते हुए कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि नगर निगम जब एक बार अतिक्रमण हटा देता है तो उसके बाद कब्जा न होने देने की जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष की होती है। ब्यूरो