{"_id":"5fbc081f8ebc3e9be55bc652","slug":"municipal-corporation-made-only-three-invoices-in-23-days-then-who-will-apply-maskmunicipal-corporation-made-only-three-invoices-in-23-days-then-who-will-apply-mask-bareilly-news-bly427767474","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने 23 दिन में किए सिर्फ तीन चालान तो कौन लगाएगा मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने 23 दिन में किए सिर्फ तीन चालान तो कौन लगाएगा मास्क
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
बाजार में उमड़ रही भीड़ में अधिकतर लोग नहीं रख रहे दूरी का भी ख्याल
विज्ञापन
मास्क न लगाने वालों में अधिकतर संख्या महिलाओं व लड़कियों की
बरेली। कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बाजार में इस समय सर्दी के कपड़ों की खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। पचास फीसदी से अधिक लोग मास्क का प्रयोग ही नहीं कर रहे है। दूरी कोई नहीं रख रहा है। एक-एक दुकान पर फुटपाथ किनारे छह से सात महिलाएं एक साथ खरीदारी करती दिख रही हैं। ऐसी दुकानों पर महिलाओं और लड़कियों की ही संख्या ज्यादा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने भी नवंबर माह के 23 दिनों में सिर्फ तीन चालान किए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शहर के लोग जागरूक नहीं दिख रहे हैं। बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। सिविल लाइंस, जिला अस्पताल रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, नावेल्टी, कुतुबखाना व बड़ा बाजार समेत अन्य जगहों पर भीड़ का जमावड़ा हो रहा है। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर लोगों के चेहरे से मास्क गायब होता है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि बाजार में खरीददारी करने आ रहे लोग व दुकानदार शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग तो बगैर मास्क लगाए घर से निकल रहे हैं। अधिकांश दुकानों पर सैनिटाइजर का इस्तेमान नहीं हो रहा। इसके पीछे वजह यह है कि ढील मिलने के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उदासीन हो गए हैं। जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। नगर निगम भी इसके पीछे उदासीन बना हुआ है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर माह में अभी तक सिर्फ तीन चालान काटे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वह इसी सप्ताह से अभियान चलाएंगे। नवंबर में तीन चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ा और जूते-चप्पल की दुकानों पर भीड़ ज्यादा
सर्दी शुरू हो गई है और सहालग का समय भी है। ऐसे में ऐसे में रेडीमेड कपड़ों, जूते-चप्पल की दुकानों पर खरीददारों का हुजूम उमड़ रहा है। जिला अस्पताल रोड से लेकर कुतुबखाना तक फुटपाथ पर भी गर्म कपड़ों का बाजार लगता है। इसलिए इस सड़क पर पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न लगाने वालों में अधिकतर संख्या महिलाओं व लड़कियों की बरेली। कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बाजार में इस समय सर्दी के कपड़ों की खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। पचास फीसदी से अधिक लोग मास्क का प्रयोग ही नहीं कर रहे है। दूरी कोई नहीं रख रहा है। एक-एक दुकान पर फुटपाथ किनारे छह से सात महिलाएं एक साथ खरीदारी करती दिख रही हैं। ऐसी दुकानों पर महिलाओं और लड़कियों की ही संख्या ज्यादा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने भी नवंबर माह के 23 दिनों में सिर्फ तीन चालान किए हैं।