फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation freezes the accounts of Power Corporation, Bareilly College, DIOS

Bareilly News: पॉवर कॉरपोरेशन, बरेली काॅलेज, डीआईओएस के खाते नगर निगम ने किए फ्रीज

Fri, 15 Mar 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation freezes the accounts of Power Corporation, Bareilly College, DIOS
बरेली। कर जमा न करने पर नगर निगम ने कई सरकारी कार्यालयों के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इन पर करोड़ों रुपये का कर बकाया है। निगम ने जिन विभागों के खाते फ्रीज किए हैं उनमें पॉवर कारपोरेशन, बरेली कॉलेज, डीआईओएस का दफ्तर शामिल है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि करोड़ों रुपये के सभी बकायेदारों के खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य विभागों के खाते भी फ्रीज होंगे। निगम की ये सख्ती वित्तीय वर्ष समाप्ति की तिथि 31 मार्च नजदीक आने के साथ ही बढ़ी है। छोटे बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं जबकि बड़े डिफाल्टर सरकारी विभागों के खाते सीज किए जा रहे हैं। 60 करोड़ रुपये बकाया होने पर पॉवर कॉरपोरेशन का खाता फ्रीज किया गया है। छह करोड़ रुपये बकाया होने पर बरेली कॉलेज और एक करोड़ से ज्यादा के बकाये पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) का खाता फ्रीज किया गया है। एसएसपी कार्यालय पर भी एक करोड़ रुपये बकाया है लेकिन वहां से 30 लाख रुपये जमा करके शेष बकाया जल्द जमा करने का आश्वासन दिया गया है। इस कारण उनका खाता फ्रीज नहीं किया गया। निगम के कर निर्धारण अधिकारी अब ऐसे विभागों की लिस्ट बना रहे हैं जिनका बकाया एक करोड़ से ज्यादा का है।
विज्ञापन


65 का लक्ष्य अब तक जमा हुए 49 करोड़
नगर निगम को 31 मार्च तक 65 करोड़ रुपये गृहकर निगम के खाते में जमा करवाना है। बीते साल निगम को 43 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था जिसे उसने पूरा कर लिया। इस बार 50 प्रतिशत और बढ़ाकर 65 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। निगम ने अब तक 49 करोड़ रुपये जमा करा लिए हैं। इसके अलावा करीब 35 लाख रुपये प्रतिदिन निगम के कर विभाग के काउंटर पर जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन-
एक लाख से ज्यादा बकायेदाराें को नोटिस जारी किया गया है, जबकि एक करोड़ से ज्यादा के बकायेदारों के खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। पॉवर काॅरपोरेशन, बरेली कॉलेज, डीआईओएस के खाते सीज किए गए हैं। कुछ और विभागों के खाते भी सीज किए जाएंगे। - प्रदीप कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed