फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mumbai flight on time did not reduce pressure on trains

Bareilly News: समय पर हुई मुंबई की उड़ान ट्रेनों पर कम नहीं हुआ दबाव

Thu, 11 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mumbai flight on time did not reduce pressure on trains
बरेली। एक सप्ताह के बाद इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें पटरी पर लौटने लगी हैं। बुधवार को बरेली से मुंबई की उड़ान समय पर हुई, पर एयरलाइंस पर यात्रियों का भरोसा अब भी डांवाडोल है। ऐसे में ट्रेनों पर दबाव बना हुआ है। बरेली से गुजरने वाली अप-डाउन किसी भी ट्रेन में 20 दिसंबर तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। ज्यादातर गाड़ियों की स्लीपर श्रेणी नो रूम है।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी आदि स्थानों से इंडिगो की घरेलू उड़ानों के लगातार निरस्त होने के कारण लंबी दूरी के यात्रियों ने ट्रेनों का रुख किया है।
विज्ञापन

ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कम हुई है, लेकिन आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि राजधानी, सत्याग्रह, महामना, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, लखनऊ-दिल्ली एसी सुपरफास्ट, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ, अयोध्या एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, सुहेलदेव सुपरफास्ट, लोकमान्य टर्मिनल, बरेली-भुज एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट गाड़ियां पूरी तरह पैक होकर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, बंगाल, पंजाब, जम्मू की ओर जाने-आने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग और नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग नहीं हो रही है। इन दिनों तत्काल टिकट की मांग ज्यादा है। हालांकि, उड़ानों में अब सुधार होने लगा है। उम्मीद है कि 20 दिसंबर के बाद ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कुछ कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed