फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mulaymwadi try to add the name of SP

मुलायमवादी के नाम सपा को जोड़ने की कोशिश

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री और सपा के बरेली मंडल प्रभारी कमाल अख्तर ने यहां हाईकमान के निर्देश पर पार्टी के अखिलेशवादी और शिवपालवादी खेमों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश की। उन्होंने सोमवार को सर्किट हाउस में मंडल के प्रमुख पार्टी नेताओं की बैठक में पांच नवंबर को लखनऊ में होने वाले सपा के रजत जयंती समारोह में भागीदारी के साथ ही तीन नवंबर को निकाली जाने वाली मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा में भी शामिल होने की अपील की। सपा में विवाद को महज मतभेद बताते हुए कहा कि सब कुछ निपट चुका है। नेताजी ने साफ कर दिया है कि अखिलेश यादव सरकार चलाएंगे और शिवपाल सिंह पार्टी देखेंगे। बोले- सपा में सब मुलायमवादी हैं। अखिलेशवादी हों या शिवपालवादी, सबका विश्वास नेताजी में है।
विज्ञापन

अख्तर ने कहा कि अखिलेश यादव तीन तारीख को विकास से विजय की ओर रथयात्रा निकालने के बाद पांच को पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। उन्होंने सारे विधायकों, प्रत्याशियों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को रथयात्रा में वाहनों और ट्रेनों से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में ले जाने का आह्वान किया, साथ ही रजत जयंती समारोह के लिए बसों के जरिए प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया। पत्रकारों से बातचीत में अख्तर ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए सपा को धर्मनिरपेक्ष दलों को साथ लेने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने आईएमसी को भी निशाने पर लिया। कहा कि ऐसे संगठनों के बारे में सब जानते हैं, जो चुनाव के दौरान नजर आते हैं। कहा कि गरीबों के लिए केरोसिन तेल पर मोदी सरकार ने 46 फीसदी सब्सिडी खत्म कर दी है। बैठक में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, हेमराज सिंह, बनवारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, विधायक आशीष यादव, शहजिल इस्लाम, एमएलसी शशांक यादव, डॉ. अनिल शर्मा, शुभलेश यादव, तनवीर खां,  हरिशंकर यादव अमित सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘मुख्तार और शाहनबाज तो अल्लाह को नहीं मानते’
बरेली। मंत्री कमाल अख्तर ने तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बहुत सारे मुसलमान हैं जो अल्लाह को नहीं मानते। इनमें मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनबाज हुसैन भी हैं। इस्लामिक एतबार में शादी तभी मानी जाएगी जब वो निकाह करेंगे लेकिन इनके बारे नहीं पता कि इन्होंने शादी की या निकाह किया। ऐसे ही दूसरे धर्म में भी लोग हैं जो धर्म पर विश्वास नहीं करते। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शरीयत के अंदर किसी को दखल देने का अधिकार नहीं है। जिनकी शादी नहीं हुई है और जिन्होंने बिना तलाक के बीवी को छोड़ रखा है, वो तलाक के बारे में क्या जानें। ये आरएसएस वाले हैं, जो शादी ही नहीं करते वो आज तलाक पर बोलकर कल कहने लगेंगे कि नमाज भी नहीं पढ़ोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में देंगे दूसरा प्रत्याशी
कमाल अख्तर ने शहर से सपा के घोषित प्रत्याशी शेरअली जाफरी के चुनाव लड़ने से इंकार पर जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह से पूछा कि इस बारे में क्या कदम उठाया। उन्होंने कहा कि यह महानगर अध्यक्ष जफर बेग बताएंगे। जफर ने कहा कि जाफरी के बारे में पूरी रिपोर्ट हाईकमान को पहले ही भेज रखी है। इस पर अख्तर ने कहा कि शहर में अब दूसरा प्रत्याशी देंगे। पार्टी में दमदार नेताओं की कमी नहीं है।


अखिलेशवादी तीन को लखनऊ में दिखाएंगे ताकत
बरेली के आधा दर्जन सपा नेता तीन नवंबर से प्रस्तावित विकास यात्रा में ताकत दिखाएंगे। वे दो नवंबर की रात को लखनऊ  के लिए रवाना होंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए यहां के विधायक भगवत शरण गंगवार, अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, अनिल शर्मा तथा हरिशंकर शर्मा आदि हैं। ये नेता दो नवंबर की रात में वाहनों से भीड़ के साथ लखनऊ रवाना होंगे। वहां से कन्नौज तक जाएंगे और पांच नवंबर को लखनऊ रवाना होंगे। उसके बाद दूसरे चरण में अखिलेख की विकास यात्रा की शुरुआत होगी, जो कि बरेली भी आएंगी। चार या पांच नवंबर को दूसरे फेज की विकास यात्रा का कार्यक्रम तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed