फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mulayam's guru said on the tussle in SP - Time never stays the same

बदायूं : सपा में खींचतान पर बोले मुलायम के गुरु - वक्त कभी एक सा नहीं रहता

Wed, 27 Apr 2022 02:25 AM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Wed, 27 Apr 2022 02:25 AM IST
सार

पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा - समाजवाद पूरी जीवनशैली थी, लोग बहुत साधारण जीवन जीते थे। अब वक्त के साथ काफी कुछ बदला है तो समाजवाद इससे अछूता कैसे रह सकता है।

 

विज्ञापन
Mulayam's guru said on the tussle in SP - Time never stays the same
डॉ. उदय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

विस्तार

समाजवादी पार्टी व मुलायम कुनबे में मची खींचतान पर सपा से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वक्त के साथ सपा में भी बदलाव हुआ है। पहले समाजवाद पूरी जीवनशैली थी, लोग बहुत साधारण जीवन जीते थे। अब वक्त के साथ काफी कुछ बदला है तो समाजवाद इससे अछूता कैसे रह सकता है। पहले मुलायम सिंह साइकिल से चुनाव प्रचार कर लेते थे पर अब नई पीढ़ी हेलिकॉप्टर से परहेज करेगी तो काम कैसे चलेगा। कहा कि दूसरे दलों की तरह समाजवाद और सपा भी बदली है।
विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र को किया याद
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के साथ सफेद कपड़े पहनते थे और बेहद सादगी से रहते थे। उनकी और मेरी पत्नियों का देहांत हो चुका था। एक दिन मैं चटख कुर्ता पहनकर कवि सम्मेलन से आया तो मिश्र ने कटाक्ष किया कि शायद पत्नी अपने कपड़े आपको दे गईं। वह चाहते थे कि मैं भी साधारण ही रहा करूं। कहा कि गांधी जी से समाजवाद काफी प्रेरित रहा और यह विचारधारा व जीवनशैली बन गया। खानपान, आचार व्यवहार सब साधारण था। हालांकि वक्त के साथ बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन


आज के कवि पहले अपने पारितोषिक की बात पूछते हैं...
आचमन संस्था से सम्मानित होने बदायूं पहुंचे कवि और साहित्यकार डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पहले जब हम लोगों को कवि सम्मेलन का निमंत्रण मिलता था तो पूछते थे कि मंच पर और कौन व किस स्तर के कवि रहेंगे। अब कवि केवल अपने पारितोषिक की बात पूछते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि नए कवियों में कई बहुत ऊर्जावान हैं। हम सोचते थे कि नई पीढ़ी कैसे नई चुनौतियों के लिए तैयार होगी पर कई नए कवि शानदार काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि कवि, पत्रकार व लेखक को खुद्दार होना ही चाहिए। कई बड़े लोग हमसे प्रभावित होकर हमें किसी न किसी तरह उपकृत कर सकते हैं पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता की हमसे क्या अपेक्षा है। उन्होंने अपना एक शेर कहकर बात खत्म की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो सिर से लेकर पांव तक खुद्दार नहीं है,  हाथों में कलम लेने का हकदार नहीं है।
बेहद करम है आपका पर दिल को क्या कहें, इंसा को खुदा कहने को तैयार नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed