फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mufti-e-Azam and drew a total crowd of Millat Rehane

मुफ्ती आजम व रेहाने मिल्लत का कुल में उमड़ी भीड़ 

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mufti-e-Azam and drew a total crowd of Millat Rehane
Mufti-e-Azam and drew a total crowd of Millat Rehane - फोटो : बरेली, अमर उजाला
दरगाह आला हजरत से लेकर उर्स स्थल इस्लामियां कालेज के मैदान तक उर्स के दूसरे रोज दिन भर जायरीन लड़ी बनी रही। इस्लामियां का मैदान सुबह से ही भर गया था। यहां लोग रेहाने मिल्ल्त के कुल में शिरकत करने के लिए एकत्र थे। दोपहर तक चले कार्यक्रम के बाद रात में मुफ्ती आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें हजारों जायरीन की शिरकत रही। 
विज्ञापन

उर्स स्थल पर दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जादा नशीन मौलाना अहसन मियां की सदारत में सुबह सात बजे रेहाने मिल्लत हजरत रेहान रजा खां का उर्स कुराने पाक की तिलावत से शुरू हुआ। इसके बाद कारी अब्दुल हकीम ने तिलावत की हाजी गुलाम सुब्हानी ने मीलाद पढ़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरम्भ में दरगाह प्रवक्ता मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने सुब्हानी मियां के दिशा-निर्देश सुनाते हुए अखलाक और मोहब्बत का पैगाम दिया। मुफ्ती मोहम्मद आकिल ने कहा कि अकीदे के साथ आमाल की इस्लाह भी इंतेहाई जरूरी है। मुफ्ती अफरोज आलम ने इस्लामी तालीम पर जोर दिया और तमाम बुराईयों से दूर रहने को कहा। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर हजरत रेहाने मिल्लत का कुल शरीफ  हुआ। अंत में मुफ्ती अनवर अली ने शजरा पढ़ा और हजरत अहसन मियां ने दुआ की। कारी यूसुफ  रजा संभली ने संचालन किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रात में दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जादा नशीन अहसन मियाँ साहब की सदारत में आला हजरत के शहजादे सरकारे मुफ्ती-ए-आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां के उर्स की महफिल सजायी गई। उर्स प्रभारी सय्यद आसिफ  मियां ने दरगाह प्रमुख के दिशा-निर्देश पढ़कर सुनाए और मुसलमानों को एकजुट होकर मुल्क, मिल्लत, मसलक, मजहब की खिदमत पर जोर दिया। दरगाह प्रवक्ता मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने कहा कि सूदखोरी से अपने आप को और अपने पूरे समाज को बचाना जरूरी है। 

अल्लामा मुख्तार बहेड़वी ने शराब खोरी से दूर रहने को कहा। जो शरई ऐतबार से हराम है। मौलाना जाहिद रजा ने कहा कि घर, खानदान, समाज और मजहबी जिम्मेदारान नौजवानों को गलत सोहबत से बचाएं। मॉरिशस के मौलाना कमर रजा मंजरी व मौलाना राबे नूरानी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि तालीम मुसलमानों की दौलत है। इस बीच रात 1 बजकर 40 मिनट पर हुजूर मुफ्ती-ए-आजम हिंद का कुल शरीफ  हुआ। कारी अमानत रसूल ने कुल पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed