{"_id":"4cefbfad172f079c8a4a25810e7ae995","slug":"mudriye-be-beautiful-thy-who-are-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर मुदरिये हो, तेरा कौन बेचारा हो....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर मुदरिये हो, तेरा कौन बेचारा हो....
बरेली
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुंदर मुदरिये हो, तेरा कौन बेचारा हो। दुल्हा भट्टी वाला हो... दूल्हे की बयाही हो, सेर शक्कर आई हो। दुल्हा भट्टी वाला..... लोहड़ी गीत की यह गूंज शाम को शहर के तमाम इलाकों में सुनाई दी। जलते अलाव के इर्द गिर्द भांगड़ और गिद्दा की धुन पर देर रात तक युवक युवतियां नाचते थिरकते रहे। इसमें नव जात कन्या और नए विवाहित जोड़ों की पहली लोहड़ी खास बनी।
लोहड़ी का नजारा भव्य खास तौर से मॉडस टाउन में देखने को मिला। जहां चप्पे-चप्पे में लोहड़ी का जोश दिखा। जगह-जगह जलते अलाव और नगाड़े की धुन पर नाचते थिरकते युवक युवतियां मस्ती चूर थे। इस बीच लोग चूड़ा, तिल, मेवा, गजक आदि की आहुति अलाव में चढ़ाते रहे। यह मंजर खास तौर से दरगाह मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, हरि मंदिर, इंदिरा पार्क आदि स्थानों पर ज्यादा उत्साह भरा नजर आया। इसके अलावा घरों और मंदिरों पर कमोबेश इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। साथ ही पांच प्रमुख वस्तु तिल, गजक, गुड़, मूंगफली और मक्का के दानों का मिश्रण प्रसाद के तौर बांटा। इस दौरान लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकने भी पहुंचते रहे।
इधर राजेंद्र स्थित बांके बिहारी मंदिर और बाबा नीलकंठ मंदिर पर लोहड़ी का पर्व भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें पंजाबी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी लोहड़ी जलाई। यहां मक्का, रेवड़ी मूंगफली के साथ सात फेरे लेकर लोहड़ी का पूजन किया। इसमें जेपी भाटिया, जन्नाथ खट्टर, संजय अरोरा, अमित अरोरा, अमित कपूर, मोनिका मेहरा, शोभना अरोरा, सोनिया अरोरा, संजय शर्मा, कान्हा अरोरा, संजीव गुलाटी आदि शामिल रहे। इसी तरह राजेंद्र नगर, जनकपुरी, प्रेम नगर, टीबरीनाथ बीडीए कालोनी, माधोबाड़ी, और सुभाष नगर में लोहड़ी की धूम रही। इस दौरान लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते रहे।