फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Varun wrote a letter to ADG Says Baheri Inspector threatens people on talk

सांसद वरुण ने लिखा एडीजी को पत्र: कहा-बहेड़ी इंस्पेक्टर लोगों को बात-बात पर देता है मुकदमे की धमकी

Wed, 07 Sep 2022 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Sep 2022 01:36 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि बहेड़ी उनके संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं है। इंस्पेक्टर जनप्रतिनिधियों, प्रधानों व नेताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। 

विज्ञापन
MP Varun wrote a letter to ADG Says Baheri Inspector threatens people on talk
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाने में महिला सिपाही को लेकर आपस में ही सिपाहियों के बीच हुए बवाल व फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी ने सिपाही इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया। साथ ही वहां के सीओ को भी हटा दिया। बहेड़ी थाना तब और चर्चा में आ गया जब पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना को लेकर एडीजी स्थापना को पत्र लिखा। 
विज्ञापन


सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि बहेड़ी उनके संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं है। इंस्पेक्टर जनप्रतिनिधियों, प्रधानों व नेताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन


बात-बात पर उन्हें मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं। जो व्यक्ति थाने तहरीर लेकर जाता है उसे दो-तीन घंटे तक बैठाए रखते हैं। वहां की आम जनता इंस्पेक्टर से डरती है, दहशत में है। सांसद ने एडीजी को इंस्पेक्टर की जांच कराकर उनका बहेड़ी से तबादला करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सहकर्मी को लेकर थाने में भिड़े दो सिपाही, फायरिंग, दो इंस्पेक्टर समेत पांच सस्पेंड
आपको बता दें कि बहेड़ी थाना में एक महिला सिपाही को लेकर में कई दिनों की तनातनी के बाद सोमवार रात दो सिपाहियों के बीच गोली चल गईं। दोनों सिपाहियों के अलावा एसएसपी ने इस घटना को छिपाने और कोई कार्रवाई न करने पर थाने में तैनात दोनों इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सीओ को घटना की जांच का आदेश दिया गया है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक थाना बहेड़ी में बतौर मुंशी तैनात सिपाही मोनू पांडेय के महिला सिपाही से काफी दिनों से नजदीकी संबंध थे। कुछ समय से थाने में ही तैनात सिपाही योगेश चाहल भी महिला सिपाही के पीछे पड़ गया था। दोनों के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। चार दिन पहले मोनू और योगेश के बीच महिला सिपाही के घर के बाहर ही मारपीट तक हो गई थी। यह घटना इंस्पेक्टर बहेड़ी सतेंद्र भड़ाना की जानकारी में भी आई लेकिन उन्होंने इसे रफादफा कर दिया।

सोमवार रात मोनू और योगेश के बीच थाने में ही झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सिपाही मोनू ने एक दरोगा की ड्यूटी के बाद जमा की गई सरकारी रिवाल्वर से एक-एक कर दो गोलियां चला दीं। गोली किसी को लगी तो नहीं लेकिन इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने आननफानन थाने का गेट बंद कर सिपाही मोनू और योगेश को समझाकर अलग किया। इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना इस दौरान थाने में ही मौजूद थे लेकिन उन्होंने न सिपाहियों पर कोई कार्रवाई की न उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी।

रात में ही किसी और जरिये से एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को थाना बहेड़ी भेजा। एसपी क्राइम ने थाने पहुंचकर रात दो बजे तक पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और फिर पूरा वाकया एसएसपी को बताया। इसके बाद एसएसपी ने सिपाही मोनू पांडेय, योगेश चाहल और मनोज के साथ इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना और इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed