फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP santosh gangwar called delhi

पप्पू भरतौल का टिकट कटने की गूंज, दिल्ली बुलाए गए संतोष गंगवार

Tue, 18 Jan 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
MP santosh gangwar called delhi
बरेली। बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल का टिकट कटने से उनके समर्थकों और चाहने वालों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर सिर्फ बरेली में नहीं बल्कि आसपास के जिलों तक में यह मामला सुर्खियों में है। इसी असंतोष के बीच पार्टी हाईकमान ने सोमवार को टिकटों पर चर्चा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार को दिल्ली बुला लिया है।
विज्ञापन

भाजपा ने बरेली की नौ सीटों में से सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें से बिथरी चैनपुर और कैंट की दो सीटों पर टिकटों में बदलाव किया है। नवाबगंज में भी स्वर्गीय विधायक केसर सिंह के बेटे की दावेदारी की अनदेखी कर डॉ. एमपी आर्य को टिकट दिया गया है। टिकटों में बदलाव पर विरोध के सुर तो तीनों सीटों से उभर रहे हैं लेकिन बिथरी चैनपुर सीट पर राजेश मिश्रा का टिकट काटने का सर्वाधिक विरोध हो रहा है।
विज्ञापन

हालत यह है कि टिकट घोषित होने के बाद से शुरू हुई यह हलचल कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है। इसी बीच सोमवार को भाजपा हाईकमान ने अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार को दिल्ली बुला लिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में शाम को हुई बैठक में उनसे टिकट की घोषणा के बाद सभी सीटों पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के रुख की जानकारी ली गई। भोजीपुरा और बहेड़ी सीट जहां टिकट घोषित नहीं किया गया है, उस पर भी सलाह-मशवरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed