फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Dharmendra daughter caught the inspector and sent him to the police station

बरेली: सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी ने सड़क पर रौब झाड़ रहे इंस्पेक्टर को पकड़वाकर भिजवाया थाना, माफी मांगने पर हुआ समझौता

Tue, 26 Oct 2021 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 Oct 2021 01:34 AM IST
सार

फरीदपुर में रेलवे फाटक के पास जाम में सांसद की बेटी और इंस्पेक्टर की गाड़ी रगड़ने के बाद दोनों में विवाद हो गया। सांसद की बेटी ने बदसलूकी का आरोप लगाया। हरदोई में तैनात इंस्पेक्टर ने थाने में माफी मांगकर समझौता किया।
 

विज्ञापन
MP Dharmendra daughter caught the inspector and sent him to the police station
लाल फाटक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंसी हरदोई में तैनात इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की गाड़ी आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप की गाड़ी से रगड़ गई। दोनों में इसके बाद जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच कीर्ति ने इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली जो इंस्पेक्टर को पकड़कर थाने ले गई। वहां इंस्पेक्टर ने सांसद की बेटी से माफी मांगी तो उन्होंने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब तीन बजे पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद थी और स्टेशन तिराहे से बुखारा रोड तक लंबा जाम लगा हुआ था। उस दौरान आंवला इलाके में रहने वाले और हरदोई में तैनात इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परिवार के साथ सिसैया से बुखारा की ओर निकले। कीर्ति फरीदपुर ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जाम के बीच कीर्ति की गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी बीच सामने से इंस्पेक्टर की कार आई तो दोनों गाड़ियों के साइड मिरर रगड़ गए।
विज्ञापन


गाड़ी से उतरकर झाड़ने लगे रौब
बताया जाता है कि कीर्ति कश्यप की गाड़ी रुकी तो इंस्पेक्टर अपनी गाड़ी से उतरकर रौब झाड़ने लगे। सांसद की बेटी का कहना है कि उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर की पत्नी भी गाड़ी से उतरकर अभद्रता करने लगीं। इसके बाद दोनों में तीखी नोकझोंक हुई और वहां जमघट लग गया। कीर्ति की सूचना पर फरीदपुर पुलिस पहुंची और इंस्पेक्टर को कार समेत थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गरमाया तो कार में ही बदले कपड़े
कीर्ति के मुताबिक इंस्पेक्टर वर्दी पहने हुए थे। उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद वह उल्टा उनसे बदसलूकी करने लगे। वह खुद को सिसैया गांव का रहने वाला बता रहा था। उन्होंने ड्यूटी पर न होने पर भी वर्दी पहनकर रोब झाड़ने की बात कही तो उसने गाड़ी में ही वर्दी उतारकर सादा कपड़े पहने।


जब मेरे साथ ऐसा बर्ताव तो जनता के साथ कैसे पेश आते हो
थाने पहुंचने के बाद कीर्ति के बारे में इंस्पेक्टर को जानकारी हुई। कीर्ति ने इंस्पेक्टर से सवाल किया कि जब उनके साथ ऐसा बर्ताव किया है तो वह आम जनता के साथ कैसे पेश आते होंगे। इस पर इंस्पेक्टर उनसे माफी मांगने लगे और फिर उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर फरीदपुर अजय पाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर हरदोई में तैनात हैं। उन्होंने सांसद की बेटी से माफी मांग ली। इस वजह से उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed