फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   movement of heavy vehicles will remain closed on Badaun Road due to PM Modi Rally in Bareilly

PM Modi Rally: बरेली में कल बदायूं रोड पर बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन, लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 24 Apr 2024 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 12:06 PM IST
सार

आंवला लोकसभा क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 

विज्ञापन
movement of heavy vehicles will remain closed on Badaun Road due to PM Modi Rally in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में बृहस्पतिवार को भमोरा के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की वजह से बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बुधवार को भी इसके ट्रॉयल के दौरान भारी वाहनों को रोका जा सकता है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। 

विज्ञापन


रोड शो के लिहाज से लागू होगा नया डायवर्जन
प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को दोबारा बरेली आकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में रोड शो करेंगे। इसके लिए डायवर्जन अलग से जारी किया जाएगा। इसमें शहर के अंदर के कई प्रमुख रास्ते 26 अप्रैल को सुबह से कार्यक्रम होने तक सील कर दिए जाएंगे। मंगलवार को एसपीजी टीम ने यहां आकर रोड शो स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर हाईवे और फरीदपुर-बुखारा रोड भी रहेगा प्रभावित
प्रधानमंत्री मोदी भमोरा में जनसभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर जिले में जनसभा करने जाएंगे। वहां से वापस बरेली में त्रिशूल एयरबेस आकर विशेष वायुयान से दिल्ली चले जाएंगे। बावजूद एहतियात के तौर पर सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री के आवागमन की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में बरेली से शाहजहांपुर हाईवे व रामगंगा के पास से बुखारा फरीदपुर मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद किया जा सकता है जिसमें रोडवेज बसें भी शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन मिलक से ही शाहाबाद होते हुए बदायूं जा सकेंगे।
  • लखनऊ, शाहजहांपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से ही कांठ व जलालाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।
  • पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए झुमका मीरगंज, मिलक, शाहाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।
  • बदायूं से बरेली होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शाहाबाद होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
  • बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन शाहाबाद, मिलक होते हुए झुमका बडा बाईपास से बरेली आएंगे।
  • बदायूं से बरेली आने वाली रोडवेज, निजी बस थाना फतेहगंज पूर्वी से बडा बाइपास, इन्वर्टिस, सेटेलाइट होते हुए बरेली आ सकेगी।
  •  बरेली से बदायूं जाने वाली रोडवेज, निजी बस सेटेलाइट, इन्वर्टिस, बड़ा बाइपास, फतेहगंज पूर्वी से बदांयू-दातागंज मार्ग से होते हुए बदायूं जा सकेगी।
  • बदायूं से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बदायूं, जलालाबाद, कांठ, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed