फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mourning continues in Jam village for the fourth day

Bareilly News: जाम गांव में चौथे दिन भी पसरा मातम

Wed, 13 Dec 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mourning continues in Jam village for the fourth day
बहेड़ी। भोजीपुरा हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद गांव जाम सावंत शुमाली में चौथे दिन भी मातम छाया रहा। चार मृतकों के तीजे की रस्म मंगलवार को अदा की गई। बता दें कि कार और डंपर की भिड़ंत में आठ लोग जिंदा जल गए थे।
विज्ञापन

हादसे को लोग भुला नहीं पा रहे हैं। गांव के लोगों की आंखें अब भी नम हैं। जिसके भी रिश्तेदार गांव पहुंच रहे हैं, वह सातों मृतकों के घर जा रहे हैं। कार चालक फुरकान के गांव मितापुर में भी लोग गमगीन हैं। दोनों गांव में फिलहाल डीएनए टेस्ट के लिए न तो कोई टीम पहुंची और न ही किसी को बुलाया गया है। रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी रहा, सभी ने मृतकों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। गांव में जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। सपा विधायक अताउर रहमान ने मंगलवार को फिर गांव पहुंचकर मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने सीएम योगी से मांग की है कि मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed