फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   motor in handpumps giving invitation to death

आलोकनगर में हर घर में है मौत का सामान

Mon, 05 Mar 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 05 Mar 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
motor in handpumps giving invitation to death
आलोकनगर में करंट से मौसेरे भाई-बहन की मौत के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया है। यहां तमाम घरों में हैंडपंपों में मोटर लगे हैं। कुछ घरों में तो बिजली जाने के बाद भी करंट आने की शिकायत है। प्लंबर पांच सौ से सात सौ रुपये में मोटर लगा रहे हैं। क्षेत्र में दिन भर बिजली नहीं आई। ट्रांसफार्मर लगाने गए ठेकेदार के कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ा दिया और ट्रांसफार्मर कब्जे में ले लिया। बिजली विभाग का कोई अधिकारी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

आलोकनगर में पानी का लेबल ऊंचा है। टंकी का कनेक्शन न होने के कारण लोगों ने हैंडपंपों में ही मोटर लगवा लिए हैं, ताकि हर समय पानी की उपलब्धता रहे, लेकिन खतरे से सभी अनभिज्ञ हैं। मोटर में अर्थ या कोई तार छूने से हैंडपंप में करंट आ जाता है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ जिससे मौसेरे भाई-बहन की करंट से मौत हो गई। इस हादसे के बाद भी लोगों ने हैंडपंपों से मोटर नहीं हटवाए हैं, जबकि कई घरों में करंट आने की शिकायत बनी हुई है। आलोकनगर के एक परिवार ने बताया कि बिजली जाने के बाद भी करंट लगता रहता है। कभी-कभी पंखा भी चलने लगता है। बिजली वालों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इधर, विभाग के लोगों का कहना है कि हैंडपंप में अर्थ आने से ऐसा हो रहा है। रविवार को ठेकेदार का लाइनमैन रमेश और ओमपाल ट्रांसफार्मर लगाने गए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें दौड़ा दिया। लोगों ने ट्रांसफार्मर कब्जे में ले लिया। उनका कहना है कि 15 दिन से घरों में करंट आ रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है। दो मौतों के बाद भी विभाग का कोई आला अधिकारी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं आया।
विज्ञापन


सुबह से लाइट गायब
आशा शर्मा की जनरल मर्चेंट की दुकान है। उनके घर में हैंडपंप में मोटर लगा हुआ है। यही नहीं पास में सिलेंडर भी रखा है। उनका कहना है कि अभी तक करंट नहीं आया है। सुबह से बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरने में रहती है सहूलियत
आलोकनगर की पूनम का कहना है कि नगर निगम की वाटर सप्लाई यहां नहीं है। हैंडपंप को हाथ से चलाकर पानी भरना दिक्कत तलब है, सो हैंडपंप में मोटर लगवा लिया है। इससे पानी भरने में सहूलियत रहती है। खतरे के बारे में पूछा तो वह चुप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed