फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother will be able to go to California to see her son for the last time

Bareilly: कैलिफोर्निया में बेटे के अंतिम दर्शन करने जा सकेंगी कमला, एक दिन में बना पासपोर्ट; जानें पूरा मामला

Fri, 08 Mar 2024 04:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

बरेली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने बिजनौर की कमला को एक दिन में पासपोर्ट बनाकर दिया है। अब वह कैलिफोर्निया जाकर अपने बेटे के अंतिम दर्शन कर सकेंगी। वहां हमलावरों ने उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
mother will be able to go to California to see her son for the last time
गोल्डी की मां कमला को पासपोर्ट देते क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने बिजनौर की कमला को एक दिन में पासपोर्ट बनाकर दिया है, ताकि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में जाकर अपने बेटे के अंतिम दर्शन कर सकें। कमला के बेटे की 24 फरवरी को कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी शव भारत नहीं आ सका। बेटे के अंतिम दर्शन करने के लिए कमला ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


बिजनौर के गांव टांडा साहूवाला निवासी राज सिंह उर्फ गोल्डी (29) करीब डेढ़ साल पहले गुरुद्वारे में रागी का कार्य करने के लिए कैलिफोर्निया गए थे। बताते हैं कि 24 फरवरी की रात गुरुद्वारे में जत्थे के साथ कीर्तन करने के बाद गोल्डी गुरुद्वारे के बाहर सड़क पर पहुंचे। तभी हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी थी। गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव भारत नहीं आ पाने की स्थिति में गोल्डी की मां कमला बेटे के अंतिम संस्कार को कैलिफोर्निया जाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। मानवीयता के आधार पर सारी प्रक्रियाएं पूरी कर महज एक दिन में उनका पासपोर्ट बनाकर तैयार किया गया है। पासपोर्ट मिलने के बाद कमला अब कैलिफोर्निया जाकर अपने बेटे के अंतिम दर्शन कर सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच साल पहले हो चुकी है पिता की मौत 
राज सिंह उर्फ गोल्डी के पिता धीरे सिंह की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। गोल्डी की मां कमला देवी ने गोल्डी समेत चार बच्चों का पालन पोषण किया। डेढ़ वर्ष पूर्व गोल्डी घर की गरीबी दूर करने की आस में अमेरिका के शहर सेल्मा स्थित एक गुरुद्वारा में रागी का काम करने गए थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गोल्डी के परिवार में मां कमला देवी, छोटा भाई मोंटी व दो छोटी बहनें प्रीति कौर और प्रियंका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed