Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother took away two children from husband s house in bareilly Hindi news

ऐसी भी एक पत्नी: ढाई महीने से आशिक संग रह रही महिला बच्चों को भी ले भागी, प्रेमी ने बताई चौंकाने वाली बात

Fri, 02 Sep 2022 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 03:09 AM IST
सार

बच्चों को उनकी मां के ले जाने से अनजान परिवार ने उनके अपहरण की सूचना दी तो एसएसपी समेत तमाम अफसर सदर बाजार पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से असलियत पता चलने के बाद महिला की तलाश शुरू की गई तो मालूम हुआ कि वह दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के प्रेमी और बच्चों को उठा लेने में मदद करने वाले उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Mother took away two children from husband s house in bareilly Hindi news
कैंट से लापता बच्चा रिहांश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कैंट इलाके के सदर बाजार में ढाई महीने पहले प्रेमी के साथ गई महिला गुरुवार को चुपचाप अपने पति के घर से बेटे और बेटी को भी ले उड़ी। बच्चों को उनकी मां के ले जाने से अनजान परिवार ने उनके अपहरण की सूचना दी तो एसएसपी समेत तमाम अफसर सदर बाजार पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से असलियत पता चलने के बाद महिला की तलाश शुरू की गई तो मालूम हुआ कि वह दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के प्रेमी और बच्चों को उठा लेने में मदद करने वाले उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

सदर बाजार में रहने वाले राजीव अग्रवाल रेलवे में नौकरी करते हैं और कासगंज के सोरों में ईएसएम के पद पर तैनात हैं। छोटे भाई संजीव अग्रवाल के मुताबिक. करीब ढाई महीने पहले राजीव की पत्नी रजनी उनसे लड़-झगड़कर पड़ोस के गांव चनेहटा में रहने वाले अपने प्रेमी विशाल के साथ चली गई थी। राजीव और रजनी के सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय प्रिया, पहली में पढ़ने वाली आठ वर्षीय रूही और प्री नर्सरी में पढ़ने वाले पांच वर्षीय बेटे रेयांश समेत तीन बच्चे हैं जो सदर बाजार में उनके साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

संजीव के मुताबिक तीनों बच्चे स्कूल से दोपहर ढाई से पौने तीन बजे के बीच घर लौटते हैं। गुरुवार को भी वे इसी बीच घर लौटकर घर के खेलने लगे थे लेकिन कुछ देर बाद वह अपने काम से घर लौटे तो रेयांश और रूही कहीं नहीं दिखे। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से उनके बारे में पूछा तो वह भी कुछ नहीं बता पाए। काफी देर तलाश करने के बाद भी उनका कुछ नहीं पता चला तो साढ़े तीन बजे उन्होंने कैंट पुलिस को उनके अपहरण का अंदेशा जताते हुए सूचना दे दी।

विज्ञापन

दो बच्चों के अपहरण की सूचना से पुलिस में नीचे से ऊपर तक हलचल मच गई। कैंट पुलिस के साथ एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ फर्स्ट श्वेता यादव सदर बाजार पहुंच गईं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पता चला कि दोनों बच्चों को उनकी मां रजनी ले गई है। संजीव से पूछताछ के बाद पुलिस ने रजनी के कथित प्रेमी विशाल को हिरासत में लेकर रजनी के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने उसके बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। देर शाम पुलिस ने रजनी के भाई जितेंद्र को भी हिरासत में ले लिया। जितेंद्र रजनी के साथ बच्चों को मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गया था। देर रात तक पुलिस जितेंद्र और विशाल से पूछताछ कर रही थी। इस बीच सर्विलांस टीम ने जानकारी दी कि रजनी दिल्ली पहुंच गई है।

विज्ञापन

बड़ी बेटी से फोन पर कहा- छोटे भाई-बहन को मिलने भेज दो
इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक कॉल डिटेल से पता चला कि राजीव की सबसे बड़ी बेटी प्रिया को उसकी मां घटना के दौरान लगातार फोन करती रही। सीडीआर में दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक बातचीत होने का पता लगा है। प्रिया ने पुलिस को बताया कि मां रजनी छोटे भाई-बहन से मिलने की बात कह रही थी। इसके बाद उसने रूही को रेयांश के साथ मदारी की पुलिया पर मां से मिलने के लिए जाने को कह दिया था। पुलिस इसके बाद काफी देर तक रजनी का फोन लगाने की कोशिश करती रही लेकिन वह स्विच ऑफ मिलता रहा। रजनी की सीडीआर भी पुलिस निकलवा रही है।

सीसीटीवी में बाइक पर बैठकर जाती दिखी
पुलिस ने सदर बाजार के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच रजनी दोनों बच्चों के साथ बातचीत करती दिखाई दी। अपने मुंह पर उसने कपड़ा बांध रखा था और कैमरों से भी बचने की कोशिश कर रही थी। आखिर में वह कैमरों में एक बाइक पर बच्चों के साथ बैठकर जाते हुए दिखी। बाइक सर्किट हाउस के सामने हाइडिल कॉलोनी में रहने वाला उसका भाई जितेंद्र चला रहा था।

प्रेमी बोला- साहब, दो दिन से गायब है, मेरे कागत भी ले गई
रजनी के कथित प्रेमी विशाल ने पुलिस को बताया कि रजनी दो दिन से गायब है और इस बीच उसके घर भी नहीं आई है। उसने पुलिस को बताया कि रजनी उसके कई जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गई है। वह दो दिन से उसे तलाश कर रहा है।

पति-पत्नी का विवाद है। पत्नी ढाई महीने से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। सीसीटीवी कैमरों में उसे अपने बच्चों को ले जाते हुए देखा गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही बच्चों को तलाश कर लिया जाएगा। -राहुल भाटी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed